सुहागरात पर दुल्हन बोली मैं किसी और से प्यार करती हूं, दूल्हे के पैरों तले खिसकी ज़मीन, थाना मे हुआ फैसला

उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के गोहांड कस्बे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बता दें कि गोहांड कस्बे से विदा होकर सोमवार सुबह राठ पहुंची दुल्हन मिथिलेश कुमारी ने अपने पति धरम सिंह के साथ रहने से इनकार कर दिया. दुल्हा  सुबह होते ही सीधे राठ कोतवाली पुलिस के पास पहुंच गई और उसने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई. इस दौरान मिथिलेस ने अपने परिजनों पर जबरदस्ती मारपीट कर शादी कराने का भी आरोप लगाया.

इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में घंटों पंचायत चली. पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया. जिसके बाद शादी के महज कुछ ही घंटों बाद दूल्हा और दुल्हन का रिश्ता कानूनी तौर पर खत्म हो गया और दुल्हन अपने मायके वापस चली गई.

 

बता दें कि ये मामला हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र का है. बुद्ध सिंह की पुत्री मिथिलेश कुमारी की शादी गोहांड से हुई थी. शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद जब वहव पहली रात अपने सुसराल बुधौलियाना पहुंची, तो कमरे में उसने दूल्हे धरम सिंह को दो टूक जवाब दिया. इस दौरान दुल्हन ने दूल्हे से कहा कि ‘वह किसी और से प्यार करती है और उसकी ये शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई है.’ सुबह होते ही यह मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया और दुल्हन सीधा पुलिस थाने जा पहुंची.

See also  दफनाने से पहले उठकर बैठी महिला, कब्र खोदने वालों की हालत हुई खराब

दूल्हे ने क्या कहा?

दूल्हा धरम सिंह और उसका परिवार इस मामले के सामने आने के बाद सन्न रह गए. वहीं, दूल्हे का कहना है कि अगर दुल्हन को यह शादी मंजूर नहीं थी तो उसे पहले ही बता देना चाहिए था. अगर सच्चाई पहले पता होती तो वह शादी ही नहीं करता और परिवार की इतनी बदनामी नहीं होती. धरम सिंह ने बताया कि दुल्हन के इस फैसले से समाज में उसकी और उसके घरवालों की बेहद किरकिरी हुई है.

 

 

शादी के कुछ घंटों बाद ही तलाक

दूल्हा और दुल्हन के बीच काफी देर तक थाने में ही बहस होती रही. वहीं, मामले को लेकर कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुल्हन को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही और आखिर में जब कोई रास्ता नहीं निकला तो दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म करने का फैसला किया. थाने में ही समझौता हुआ फिर दुल्हन अपने परिजनों के साथ घर लौट गई.

See also  22 पतियों को लूटने वाली दुल्हन को 23 वें पति ने उसे ही लूट लिया, अब महिला थाना पहुंच लगाई गुहार