पामागढ़ : नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगाया, फिर लगातार बनाता रहा संबंध, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर जिला के पामगढ़ मे एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भाग ले जाने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है| आरोपी युवक ने बताया की भाग ले जाने के बाद शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था|  आरोपी के विरूद्ध धारा 137(2),87, 64 (2)(एम) भारतीय न्याय संहिता 4,6 लैंगिग अपराधों का बालको से संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत कार्यवाही कर भेजा गया है |

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक बालिका को संदेही आरोपी दिनांक 04.08.2025 को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गये है कि रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 347/2025 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण के आरोपी विशाल यादव उम्र 22 साल निवासी हिर्री थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसको सायबर तकनीकी के माध्यम से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाना एवं शादी का झांसा देकर लगातार अनाचार करना जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  पशुओं की खुले में चराई पर लगी रोक,  किसानों से ली जाएगी शपथ

 

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ सउनि संतोष बंजारे प्रधान आरक्षक राजेश कोशले आरक्षक श्याम ओग्रे, रावघवेंद्र , भुवनेश्वर पटेल सैनिक चंद्रशेखर प्रधान थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।