आधार कार्ड गुम जाए और लिंक मोबाईल नंबर भी न हो तो क्या करें?, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

आधार कार्ड आज के समय में भारतीयों के लिए जरूरी दस्तावेज बन गया है। आधार से मोबाइल लिंक करना भी सरकार के द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है लेकिन अभी भी कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर को लिंक नहीं किया है। ऐसे में जब आपका आधार कार्ड गुम हो जाता है तो फिर नया कार्ड कैसे बनाया जा सकता है? आधार कार्ड के बिना कहीं काम रुक जाते हैं, यदि आपके पास आधार कार्ड नहीं है और आपका आधिकारिक मोबाइल नंबर बंद हो गया है या फिर अपने आधार कार्ड से लिंक ही नहीं किया है तो ऐसे में आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। हालांकि ऐसा नहीं है कि आप नया आधार कार्ड नहीं बना सकते हैं।

क्या बिना मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड खो जाने पर वापस बनेगा?

हाँ, यदि आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है और यह खो जाता है, तो भी इसे आप दोबारा बना सकते हैं। लेकिन परेशानी उस वक्त बढ़ जाती है जब ना ही आपके पास आधिकारिक मोबाइल नंबर है और ना ही आपको आधार कार्ड का नंबर याद है और आपके पास आधार कार्ड की कोई कॉपी भी नहीं है। यदि आपको आधार नंबर याद हो या आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी आपके पास हो तो आप ऑनलाइन दूसरा आधार कार्ड निकाल सकते हैं।

See also  Popular Business Idea : गांव से लेकर शहर तक चलने वाला धंधा, महीने की होगी मोटी कमाई

कैसे बनेगा नया आधार कार्ड

चलिए जानते हैं जब अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक नहीं कराया है और वह खो जाए तो उसे वापस कैसे बनाया जा सकता है:

  • सबसे पहले आपको इनरोलमेंट सेंटर पर जाना होगा।
  • अब आपको 28 अंकों वाली एनरोलमेंट आईडी देनी होगी जो आधार कार्ड बनाते समय आपको रसीद दी गई थी उस पर लिखा होगा।
  • अब आपकी कुछ जानकारियां जैसे नाम, पता के साथ ही फिंगरप्रिंट और आंखों को स्कैन करके वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
  • आपके द्वारा दी गई सभी जानकारियां सही होने पर आपको केवल 30 रुपये फीस देकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी इसके कुछ दिन बाद आपके घर आधार कार्ड आ जाएगा।

यदि 28 अंकों के एनरोलमेंट आईडी भी ना हो तब क्या होगा?

कई लोग ऐसे होंगे जिनके पास अपने पहले आधार कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद मिली एनरोलमेंट आईडी भी नहीं होगी तो ऐसे मामले में जब व्यक्ति के पास ना ही एनरोलमेंट आईडी है, ना ही उसका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक है, और ना ही उसे आधार नंबर याद है तो भी वह दोबारा आधार कार्ड बनवा सकता है।

See also  मुफ्त में सिबिल देखे घर बैठे 60 सेकंड में, साथ ही Instant लोन भी April 2025

इसके लिए भी उसे आधार केंद्र पर जाना होगा और अपनी व्यक्तिगत जानकारी देनी होगी साथ ही आंखों और फिंगरप्रिंट का स्कैन करने के बाद जानकारी का मिलान करना होगा यदि सारी जानकारियां सही पाई जाती है तो आपका आधार कार्ड जारी कर दिया जाएगा।