CG : फंदे से लटकती मिली 2 दोस्तों की लाश, जन्मदिन मनाने निकले थे दोनों, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिले, केलोधानी रायगढ़ के पुसौर थाना क्षेत्र के चिखली गाँव में एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस ने फंदे पर लटकती हुई दो लाशें बरामद की हैं। हैरानी की बात यह है कि मरने वाले दोनों ही आपस में दोस्त थे। उन्होंने फांसी के लिए पुरानी साड़ी का इस्तेमाल किया था। इनमें एक की पहचान तेतला के रहने वाले दीपक बरेठ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रहने वाले शिवकरण कर्ष के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने फंदे से उतारकर दोनों शवों को जब्त कर लिया है।

पुलिस ने किसी भी तरह के सुराग के लिए आसपास के इलाकों को भी खंगाला है। उन्हें मौके पर ही शराब की खाली बोतलें मिली हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि अपनी मौत के दौरान दोनों ही दोस्त शराब के नशे में रहे होंगे। बताया जा रहा है कि, दीपक बरेठ अपने दोस्त शिवशरण का जन्मदिन मनाने गया हुआ था लेकिन उन्होंने ख़ुदकुशी क्यों की यह बड़ा सवाल हैं।

See also  रायपुर के नए पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

पुलिस के सामने अब बड़ा सवाल है कि दोनों दोस्तों की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है? क्या दोनों ने शराब पीने के बाद साथ ही सुसाइड कर लिया या किसी और ने उनकी हत्या के बाद शवों को फंदे पर लटका दिया? बहरहाल, अब पुसौर पुलिस को शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतकों के परिजनों और करीबियों से चर्चा कर जानकारी जुटाई जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि दीपक बरेठ अपने दोस्त लाभोराम के साथ शिवशरण का कटंगपाली से जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिये लेने गया था। रास्ते में लाभोराम को उतारने के बाद दोनों दोस्तों ने साथ में जमकर शराब पार्टी की। इसके बाद अज्ञात कारणों से एक ही फंदे पर फांसी लगाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली।

आज सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद पुसौर पुलिस को घटना से अवगत कराया गया, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजते हुए ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। घटना स्थल पर किसी प्रकार का कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ है। दोनों युवकों ने किन कारणों से एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी नही मिल सकी है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

See also  CG : बिजली के खंभे से टकराई ट्रेलर, चालक समेत वाहन जलकर खाक, मौके पर पहुंची पुलिस