उत्तर प्रदेश के मथुरा में साधु वेशधारी एक बाबा को स्थानीय लोग पुलिस की मौजूदगी में पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि उसने एक लड़के के साथ कुकर्म किया। गुस्साई भीड़ ने प्रशासन की मौजूदगी में उसकी जमकर धुनाई कर दी। जैंत थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित एक भजन कुटी में एक साधु वेशधारी ने किशोर के साथ कुकर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना का सोमवार को वीडियो प्रसारित हो गया। इस पर पीड़ित के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपित को गांव से पकड़कर ला रही थी, तभी ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी।
14 साल के लडके के साथ गलत काम का लगाया आरोप
थाना जैंत क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव बाटी के पास साधु बाबा भजन कुटी पर रहने वाले वृद्ध साधु कमल कृष्ण ने 14 वर्षीय नाबालिग बेटे के साथ गलत काम किया। आरोप है कि साधु ने छह मार्च को बच्चे को कुटी पर बुलाकर उसके साथ कुकर्म किया। आरोपित ने किसी को यह बात न बताने के लिए धमकाया। इसका घटना का किसी ने उस दिन वीडियो बना लिया।
वीडियो इंटरनेट मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने पकड़ा था आरोपित
सोमवार को यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। इस पर किशोर के पिता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली और आरोपित को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपित को गांव से पकड़कर ला रही थी, तभी ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी । जैंत थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि किशोर को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपित साधु को हिरास्त में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मथुरा – भजन कुटी में मासूम से कुकर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप,आरोपी के खिलाफ पीड़ित के पिता ने दी तहरीर, ग्रामीणों ने पुलिस के सामने ही बाबा को जमकर पीटा I
थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां भजन कुटी में… pic.twitter.com/SIc2IOuaKR
— News Watch India (@NewsWatch_Ind) March 10, 2026