KKR को तगड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा IPL से हुए बाहर

नई दिल्ली 

IPL 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन टूर्नामेंट से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

हर्षित राणा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैच के दौरान चोट लगी थी. वह रनअप पूरा नहीं कर पा रहे थे और एक ही ओवर में दो बार ऐसा देखने को मिला. इसके बाद उन्हें घुटने में दर्द महसूस हुआ और वह लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे. उन्होंने उस मैच में सिर्फ एक ओवर डाला, जिसमें 16 रन दिए थे।

उस इंजरी के बाद वो लगातार मैदान से बाहर चल रहे हैं और फिलहाल उनकी रिकवरी में समय लग रहा है. इसी वजह से वह इस बार IPL में KKR के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

 रिपोर्ट के अनुसार, तीन बार की चैम्प‍ियन  KKR ने अभी तक हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट को लेकर कोई फैसला नहीं किया है.

KKR के लिए अहम गेंदबाज रहे हैं राणा
हर्षित राणा की चोट कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है. वह टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल रहे हैं और पिछले कुछ सीजन में उनका प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है.

See also  एशेज टेस्ट: स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग-11 घोषित, दो नए खिलाड़ी होंगे डेब्यू

राणा ने IPL 2024 में KKR को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उस सीजन में उन्होंने 19 विकेट लिए थे और टीम की गेंदबाजी में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. उनके इसी प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में उनके डेब्यू का रास्ता भी खुला और धीरे-धीरे उन्होंने नेशनल टीम में अपनी जगह मजबूत की.

4 करोड़ में किया गया था रिटेन
IPL 2025 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर्षित राणा को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. उस सीजन में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए थे. उनकी लगातार अच्छी गेंदबाजी के कारण टीम उन्हें भविष्य के मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में देख रही थी.

डेथ ओवर्स में थी बड़ी जिम्मेदारी
कोलकाता के लिए इस सीजन में हर्षित राणा से डेथ ओवर्स में बड़ी जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद थी. खासतौर पर आंद्रे रसेल के IPL से संन्यास के बाद टीम उनकी भूमिका में राणा को देख रही थी. लेकिन चोट के कारण उनके बाहर होने से टीम की गेंदबाजी रणनीति पर असर पड़ सकता है.

See also  मैं खुशकिस्मत हूं: मोहम्मद सिराज की खतरनाक गेंद ने अंपायर कुमार धर्मसेना को भी चौंका दिया

पथिराना की फिटनेस पर भी सवाल
KKR के लिए मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं. टीम के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना का खेलना भी संदिग्ध बताया जा रहा है. वह भी चोट के कारण T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे और फिलहाल रिकवरी कर रहे हैं. हालांकि KKR मैनेजमेंट की ओर से उनकी फिटनेस को लेकर अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है.

मुजरबानी को किया गया शामिल
इस बीच KKR ने शुक्रवार को जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी से करार करने की घोषणा की है. मुजरबानी ने IPL में खेलने के लिए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से अपना नाम वापस ले लिया है. इससे पहले KKR ने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था.

29 मार्च को पहला मैच
BCCI द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार IPL 2026 में KKR अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी. ऐसे में टीम को टूर्नामेंट से पहले अपनी गेंदबाजी संयोजन को नए सिरे से तैयार करना पड़ सकता है.

देखें 20 मैचों का पूरा शेड्यूल:

तारीखदिनमुकाबला/ वेन्यू
28 मार्च 2026शनिवार, शामरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs हैदराबाद- बेंगलुरु
 
29 मार्च 2026रविवार, शाममुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स- मुंबई
30 मार्च 2026सोमवार, शामराजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स- गुवाहाटी
31 मार्च 2026मंगलवार, शामपंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस- मुल्लांपुर
1 अप्रैल 2026बुधवार, शामलखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स-लखनऊ
2 अप्रैल 2026गुरुवार, शामकोलकाता नाइट राइडर्स vs हैदराबाद- कोलकाता
3 अप्रैल 2026शुक्रवार, शामचेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स- चेन्नई
4 अप्रैल 2026शनिवार,दोपहरदिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस- दिल्ली
4 अप्रैल 2026शनिवार, शामगुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स-अहमदाबाद
5 अप्रैल 2026रविवार, दोपहरसनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ जायंट्स- हैदराबाद
5 अप्रैल 2026रविवार, शामरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स- बेंगलुरु
6 अप्रैल 2026सोमवार, शामकोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स-कोलकाता
7 अप्रैल 2026मंगलवार, शामराजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस-गुवाहाटी
8 अप्रैल 2026बुधवार, शामदिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस- दिल्ली
9 अप्रैल 2026गुरुवार, शामकोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ – कोलकाता
10अप्रैल2026शुक्रवार, शामराजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- गुवाहाटी
11 अप्रैल2026शनिवार,दोपहरपंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद- मुल्लांपुर
11 अप्रैल2026शनिवार, शामचेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स- चेन्नई
12अप्रैल2026रविवार, दोपहरलखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस-लखनऊ
12अप्रैल2026रविवार, शाममुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- मुंबई
See also  दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, विमेंस स्पीड चेस चैंपियनशिप 2025 के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश