CG : हाइटेंशन टावर पर चढ़ा परेशान किसान, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस का भारी बल तैनात, मनाने की कोशिश में SDM तहसीलदार

रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के ग्राम सोंडरा में एक किसान अपनी जमीन वापस दिलाने की मांग को लेकर हाइटेंशन टावर पर चढ़ गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोंडरा निवासी किसान किशन निषाद की फार्च्यून फैक्ट्री के पास कृषि भूमि है, जिस पर वह खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। आरोप है कि कुछ साल पहले फैक्ट्री प्रबंधन ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया।

 

गांव के सरपंच संतोष साहू ने बताया कि पीड़ित किसान ने अपनी जमीन वापस पाने के लिए पुलिस प्रशासन से लेकर हर जगह गुहार लगाई, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन किए जाने पर जमीन किसान की ही निकली, इसके बावजूद उसे जमीन का कब्जा नहीं दिलाया गया।

 

जब सभी तरफ से न्याय की आश खत्म हुई तब किसान ने आत्मघाती कदम उठाया है और आज सुबह हाइटेंशन टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलने पर सरपंच और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतरने के लिए समझाइश दे रहे हैं, लेकिन फिलहाल किसान नीचे उतरने को तैयार नहीं है।

See also  बालको जोन अंतर्गत वार्ड को मिली 02 करोड़ 17 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात

 

सिस्टम की बेरुखी से तंग आकर आज सुबह उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए सिलतरा चौकी इलाके में स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने किशन को टावर पर चढ़े देखा। सूचना मिलते ही SDM, तहसीलदार और धरसीवां थाना पुलिस का भारी बल मौके पर पहुंचा।