जांजगीर जिला के पामगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम कुथूर में बुधवार की सुबह बच्चों से भरी एक वैन पलट गई। जिसमें 8-10 बच्चे घायल हो गए। यह घटना दरअसल लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से हुई है। बताया जा रहा है कि स्कूल वैन मुड़पार की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी इसी बीच रामनगर में राजाराम के घर के पास एक ट्रैक्टर बैक कर रही थी चालक ने उसे ट्रैक्टर को नहीं देखा और जाकर सीधे टकरा गई। इसके कुछ दूरी में जाकर तीन बार वैन पलटी खाई। वैन की स्पीड का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। जबकि चालक का कहना है कि उसके सामने में कोई काला सा बहुत बड़ा दिखा जिसके बाद उसे कुछ याद नहीं। ट्रैक्टर से टकराने की पुष्टि घायल बच्चों ने भी की है। गनीमत रही की इस घटना में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई।
मामला जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम कुथुर का है। बताया जा रहा है कि सरस्वती ज्ञान मंदिर कुथुर की वैन क्रमांक CG 11 BM 9940 आज सुबह मुड़पार से बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। इसी दौरान रामनगर-कुथुर के पास वैन अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर तीन बार पलटी खाते हुए जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बच्चों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल जांजगीर जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में वैन में सवार मैडम सहित लगभग 15 बच्चे घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार वाहन के अनियंत्रित होने और पीछे कर रहे ट्रैक्टर को नहीं देख पाना है को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।