CG : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंदा, तीनों की दर्दनाक मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार, परिजन और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

कोरबा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंद दिया और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। घटना पाली थाना क्षेत्र की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को कुचलते हुए पलट गया। हादसा अचानक हुआ जिससे युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। वहीं ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।

 

मृतकों की पहचान बृजपाल सिंह कंवर (23), मंगल सिंह (25) और ओम प्रकाश के रूप में हुई है, जो पोटापानी गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। उनकी मांग है कि उचित मुआवजा दिया जाए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

जानकारी के मुताबिक बृजपाल सिंह कंवर, मंगल सिंह और ओम प्रकाश दीपका के निजी कंपनी में काम करते थे। बुधवार सुबह तीनों बाइक से काम पर जा रहे थे। इस दौरान नूनेरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

See also  कांग्रेस में फिर गुटबाजी का पर्दाफाश, पूर्व CM के स्वागत में नहीं आए पूर्व डिप्टी CM और उनके समर्थक

 

हादसे में तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला था। बाद में ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया।

 

हादसे के कारण सड़क पर कोयला बिखर गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना से नाराज परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन नाराज परिजन और ग्रामीण मुआवजा और कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल, पुलिस लोगों को समझाइश देने में जुटी हुई है। इसके अलावा युवकों के शवों का पंचनामा पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

See also  शव यात्रा में जुटी थी भीड़, पुलिस की समझाइश पर वापस हुए रिश्तेदार, कोरबा का मामला 

 

इस मामले में पाली थाना पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार युवकों को कुचला है, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला, उसके खिलाफ केस दर्ज तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सुबह 10 बजे से सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आक्रोशित ग्रामीण प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे थे।

  • प्रशासनिक पहल: मौके पर पहुंची पाली थाना पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया।
  • मुआवजा राशि: प्रत्येक मृतक के परिजन को 1.25 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता राशि देने के ऐलान के बाद ग्रामीण शांत हुए और करीब 4 घंटे बाद जाम हटाया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
See also  छत्तीसगढ़-कबीरधाम में चल रहा जल उत्सव, ग्रामीणों को बता रहे पानी का महत्व