CG : प्रेमिका के बातचीत न करने पर प्रेमी ने खाया जहर, पिता की पहले ही हो चुकी है मौत, घर में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

जगदलपुर में एक प्रेम कहानी ने दर्दनाक मोड़ ले लिया, जहां इश्क ही मौत की वजह बन गई। जहर खाने के बाद भी युवक सीधे अपनी प्रेमिका के सेंटर पहुंचा और बात न करने को लेकर नाराजगी जताई। उसने प्रेमिका को खुद के जहर खाने की जानकारी भी दी, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। पूरा मामला परपा थाना क्षेत्र के तोकापाल का है|

 

मिली जानकारी के अनुसार  24 वर्षीय हिमांशु मौर्य ने प्रेमिका की बेरुखी से आहत होकर जहर का सेवन कर लिया। जहर खाने के बाद भी युवक सीधे अपनी प्रेमिका के सेंटर पहुंचा और बात न करने को लेकर नाराजगी जताई। उसने प्रेमिका को खुद के जहर खाने की जानकारी भी दी, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। युवती के पिता की सूचना पर पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

See also  छत्तीसगढ़-सरगुजा में डॉक्टर की बेदम पिटाई, पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा

 

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब 8 साल से प्रेम संबंध था और परिवार भी इस रिश्ते से वाकिफ थे, लेकिन कुछ दिनों से बातचीत बंद होने के चलते युवक मानसिक तनाव में था। घटना वाले दिन वह बिना खाना खाए घर से निकला और रास्ते में जहर खरीदकर सेवन कर लिया। मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घर में मां और छोटा भाई है, जिन पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।