जांजगीर : घर अंदर घूसकर मारपीट, बजरंग दल का नगर संयोजक व साथी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर जिला के मिशन फाटक चांपा में घर घुसकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक बजरंग दल का नगर संयोजक संजीव विश्वकर्मा भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 333, 296,351(3),115(2),117(2),3(5) भा.न्या.सं.के तहत कार्यवाही की गई|

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रलय भरत वसावे उम्र 16 वर्ष निवासी निजामपुर (महाराष्ट्र) हा0मु0 गनियारी बिलासपुर दिनांक 15.03.2026 को थाना चाम्पा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अपने फुफा राजेश वाल्टर के साथ उनके पैतृक निवासी मिशन फाटक के पास आया था जहां कुछ लो इसके फुफा राजेश वाल्टर के निवास के सामने हल्ला मचा रहे थे | जिसे पुछने पर कौन विवाद कर रहा है मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार देते हुए कह रहे थे|

तुम लोग हमारे बैनर पोस्टर को फाड़ दिये हो तुम्हे जान से मार देगे कहकर हाथ मुक्का लात एवं डण्डा से मारपीट करने लगे फुफा राजेश वाल्टर को भी मारपीट किये है प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 113/26 धारा 296,351(3),115(2),3(5) भा.न्या.स. कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना आहत का डाक्टरी मुलाहिजा/एक्सरे कराया गया डाॅ0 द्वारा फेक्चर होना लेख करने तथा घटना घर के भीतर का होने से प्रकरण में धारा 333,117(2) भा.न्या.स. जोडी गई।

See also  जांजगीर जिला में जमीन की रजिस्ट्री का कार्य हुआ आसान, एनजीडीआरएस प्रणाली से आसानी से कर सकते हैं ऑनलाइन एंट्री, दस्तावेज अपलोड

 

विवेचना दौरान आरापीयों का पतासाजी किया गया जो बजरंग दल का नगर संयोजक संजीव विश्वकर्मा, आशीष बरेठ मौके पर मिले जिसे तलब कर थाना लेकर आये पूछताछ पर जूर्म स्वीकार करने एवं मारपीट में प्रयुक्त डंडा पेश करने पर जप्त कर आरोपी 01 संजीव विश्वकर्मा पिता विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष साकिन लछनपुर चैक केराझरिया दुर्गा मंदिर के पास थाना जांजगीर 02 आशीष बरेठ उर्फ सोनू पिता संतोष बरेठ उम्र 24 वर्ष साकिन शंकर नगर वार्ड नं. 27 चंापा थाना चंापा जिला जांजगीर चंापा के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने से आज दिनांक 20.03.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु भेजा। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि उमेन्द्र मिश्रा, सउनि भुवनेश्वर राठौर एवं थाना स्टाफ चांपा का सराहनीय योगदान रहा।