पामगढ़ : घर के सामने बने नाली को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

जांजगीर जिला के पामगढ़ में घर के सामने बने नाली को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग कर रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर धारा 296 3(5) 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की ग्राम कोड़ाभाट की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोड़ाभाट निवास हेमंत सिंह और कृष्ण वल्लभ सिंह चंदेल एक दूसरे के पड़ोसी हैं। हेमंत सिंह ने बताया कि उसके घर के सामने एक पक्की नाली बनी हुई है। उसमें मेरे घर का पानी जाता है किंतु पड़ोसी कृष्ण वल्लभ के घर के सामने शासकीय जमीन है। जिस पर वह दीवाल निर्माण कार्य कर रहा है जिसकी वजह से उसने नाली को बंद कर दिया है। इसकी शिकायत हेमंत ने तहसीलदार से करते हुए दीवाल निर्माण पर रोक लगाने की मांग की थी | जिस पर तहसीलदार ने कोटवार गेंद्रे सिंह मानिकपुरी को निरीक्षण कर जानकारी देने को कहा।

See also  छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने कई जिला में किया येलो अलर्ट जारी

बुधवार की शाम  7:30 बजे हेमंत अपने घर के सामने खड़ा था इस समय कृष्ण वल्लभ सिंह और उसके पुत्र प्रतीक सिंह दोनों दीवाल खड़ी करने की शिकायत को लेकर गाली गलौज करने लगा मना करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गए| जिसे देखकर हेमंत की पत्नी सुलेखा सिंह और पुत्र नवीन सिंह बीच बचाव किया। घटना के बाद हेमंत ने इसकी शिकायत पामगढ़ थाना में की। पुलिस ने शिकायत के बाद धारा 296 3(5) 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इसी प्रकार कृष्ण वल्लभ ने भी पड़ोसी हेमंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई की दीवाल खड़ी करने को लेकर मुझे गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट तो उतारू हो गया। जिसे देखकर चंद्रसेन सिंह प्रतिक राज मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया। पुलिस ने इसकी शिकायत पर भी आरोपी के खिलाफ धारा 296 351 (3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

See also  '48 घंटे में साफ कर देंगे पूरा महाराष्ट्र...', राज्य की कानून-व्यवस्था पर बोले MNS प्रमुख राज ठाकरे