बेटी पर बहनोई रखता था गलत नजर, साली ने जेठ-जेठानी के साथ मिलकर दबा दिया गला

शाहाबाद में साढ़ू के घर गए युवक की बीमारी से मौत नहीं हुई थी बल्कि उसकी साली ने अपने जेठ और जेठानी के साथ मिलकर हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने पर पुलिस ने जब गहराई से जानकारी ली तो हकीकत सामने आ गई। पुलिस ने मृतक की साली को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।

 

नगला लोथू के अखिलेश कुमार 19 मार्च को घर से निकले थे, फिर लौटकर नहीं आए। 20 मार्च को अखिलेश का शव उनके साढ़ू सहोरा निवासी स्वर्गीय लालाराम के घर पर चारपाई पर पड़ा मिला। अखिलेश की साली अनारकली आदि ने तो बीमारी से मौत की बात बताई थी, लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने क्या बताया?

मृतक अखिलेश के भाई विमलेश की तहरीर पर पुलिस ने अनारकली के साथ ही उनके जेठ सूरज और जेठानी के खिलाफ हत्या की एफआइआर दर्ज कर ली। थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने जांच की तो राजफाश हो गया। अखिलेश की पत्नी का पांच वर्ष पहले निधन हो गया था। तो उसके साढ़ू लालाराम का भी निधन हो चुका है।

See also  SIR पर अदालत की टिप्पणी: पश्चिम बंगाल छोड़ बाकी राज्यों में प्रक्रिया सुचारू

अखिलेश का साली अनारकली के घर खूब आना जाना था। दोनों के बीच नजदीकी भी थी। पुलिस के अनुसार 19 मार्च को अखिलेश, अपनी साली अनारकली के घर आया था। अनारकली और घरवाले खेत पर गए थे। तो अखिलेश ने अनारकली की पुत्री को पकड़ लिया। जब अनारकली घर लौटी तो पुत्री ने पूरी बात बताई। उसी से गुस्से में आकर अनार कली ने अखिलेश की गला दबाकर हत्या कर दी। कोतवाल का कहना है कि अनारकली को जेल भेज दिया गया है। बाकी अन्य की जांच हो रही है।