पामगढ़ में गोली कांड की सच्चाई, देखें किस पर क्या लगा धारा, जाने दोनों पक्ष की दलील

जांजगीर जिला में हड़कम मचा देने वाला पामगढ़ का गोलीकांड की सच्चाई जानने को हर कोई आतुर है। इस घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत दुकानदार व हवलदार को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन दूसरे पक्ष को लेकर लोगों पर कोई कार्यवाही हुई कि नहीं इसको लेकर सबके मन में अभी भी प्रश्न उठ रहा है।

 

इस घटना की पहली शिकायत शैलेंद्र साहू ने पामगढ़ थाना में की। जिस पर उसने बताया कि 23 मार्च की सुबह वह गांव के ही हेमंत जैन से ब्यूटी पार्लर के पास अपने दोस्त पंकज कश्यप आशु पटेल आकाश भैंना के साथ खड़े थे इसी दौरान जयप्रकाश यादव वहां पर पहुंचता है और एक पुराना एक्सीडेंट मामले को लेकर उन लोगों के बीच कहां सुनी हो जाती है। धीरे-धीरे बात बढ़ती जाती है और नौबत गाली गलौज तक पहुंच जाती है। इसी दौरान बगल में इस संचालित हिमांशु जनरल स्टोर के संचालक के भाई गुलशन श्रीवास अपने छत पर पहुंचता है और उन लोगों को जहां पर गाली-गलौज करने से मन करता है।

See also  Janjgir : ग्रामीण महिला बेरोजगारों को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण 7 से, रहने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था

घर बैठे लगवाए सोलर सिस्टम, 1 लाख से अधिक की सब्सिडी, साथ में आकर्षक उपहार

जिस पर शैलेंद्र साहू उसे इस मामले में नहीं पढ़ने को बोलता है जिससे गुलशन भड़क जाता है और उन लोगों को गंदी-गंदी गाली देता है और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके पर पहुंच जाता है। इसके बाद शैलेंद्र के साथ लात घुसा से मारपीट करना शुरू हो जाता है जिससे शैलेंद्र का कपड़ा फट जाता है। उसके बाद शैलेंद्र अपने घर चला जाता है। कुछ देर बाद शैलेंद्र वापस उसी जगह आता है तो देखा है की हिमांशु किराना दुकान के पास उसके दोस्त पंकज कश्यप अंशु पटेल और राजकुमार धीवर गुलशन श्रीवास के साथ विवाद हो रहे थे तभी हिमांशु श्रीवास वी गुलशन श्रीवास दोनों दौड़ते हुए अपने घर के अंदर चले गए।

 

हिमांशु श्रीवास तलवार लेकर और गुलशन पिस्तौल लेकर आया। पंकज कश्यप को गुलशन श्रीवास ने अपने पिस्टल से उसके जान पर गोली मार दी जबकि हिमांशु श्रीवास अपने हाथ में तलवार लेकर जान से मार दूंगा कहते हुए दहशत फैलने लगा। इसी बीच पास में खड़े अंशु पटेल आकाश भैना और राजकुमार धीवर बीच बचाव करने पहुंचे। इस मारपीट में शैलेंद्र के बेन कंधा दाहिना हाथ का कोहनी बाय पर चमड़ी को चोट लगी जबकि पंकज कश्यप के दाहिने पैर के जंग में गोली लगी जिससे वह खून से लथपथ हो गया।

See also  छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: गांव-गांव में खुलेंगे CBSE स्कूल, निवेशकों को मिलेगी सब्सिडी

पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी दोनों भाईयों के खिलाफ 25-ARM, 27-ARM, 109(1)-BNS, 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS  के तहत मामला दर्ज कर लिया है|

वहीं दूसरी ओर चंदा रानी श्रीवास ने पुलिस को बताया कि उसके पति दो भाई होते हैं। गुलशन और हिमांशु श्रीवास सभी एक साथ रहते हैं उसका पति किराना दुकान का संचालन करता है जबकि जीत आर्मी हवलदार से 2024 में रिटायर होकर आया है। 23 मार्च की सुबह 10:00 बजे सभी घर में थे तभी घर के सामने से लड़ाई झगड़े की आवाज जिसमें गंदी-गंदी गालियां आ रही थी तभी चंदा रानी गेट के पास जाकर देखते हैं तो गांव के शैलेंद्र साहू पंकज कश्यप राजकुमार धीवर अंशु पटेल आकाश भैना अमन सारथी थे। तभी जीत गुलशन छत के ऊपर से गाली गलौज कर रहे लोगों को मना करता है ।

 

जिस पर वे लोग भड़क गए और घर के पास आ गए जिससे डर कर उनके जेठ और देवर घर के अंदर आ गए। चंदा रानी ने शिकायत में आगे बताया कि कुछ देर बाद वह सभी एक बार फिर बेल्ट डंडा लेकर घर के पास आ गए और दरवाजा को धक्का देते हुए घर के अंदर घुस गए और दोनों भाइयों को बाहर निकालने के लिए कहने लगे। जिसके बाद अंशु बेल्ट से पंकज एट से राजकुमार डंडा से आकाश और शैलेंद्र अमन गब्बर हाथ मुक्के से उसके पति और जेठ की पिटाई करने लगे। जिससे हिमांशु के पीठ दाहिना हाथ आंख के पास और गुलशन के हाथ और उंगली में चोट आई। मारपीट करने के बाद वह घर में लगे सीसीटीवी कैमरा को तोड़ते हुए चले गए।

See also  छत्तीसगढ़-जगदलपुर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन, महापौर पर पद का दुरुपयोग का आरोप

 

पुलिस ने चंदारानी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 191(3)-BNS, 296-BNS, 324(2)-BNS, 333-BNS, 351(3)-BNS के मामला दर्ज कर लिया |