जांजगीर : प्रेमिका ने बातचीत की बंद, प्रेमी ने सेक्स वर्कर बताकर सोशल मीडिया में अपलोड कर दी अश्लील फोटो, अनचाहे कॉल से परेशान हुई लड़की, आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

जांजगीर/अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने छत्तीसगढ़ से एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी ने नाबालिग का अश्लील फोटो और मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल किया था। दोनों का जम्मू कश्मीर में परिचय हुआ था। लड़की ने बातचीत बंद कर दी तो युवक ने अश्लील चैटिंग इंटरनेट पर वायरल कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

 

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि बीते दिनों 17 वर्षीय नाबालिग समेत परिजनों ने शिकायत की थी कि सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर उसके अश्लील फोटोग्राफ मोबाइल नंबर के साथ वायरल किया गया। जिसमें लिखा कि सेक्स वर्क के लिए इस लड़की से मोबाइल नंबर पर संपर्क करें। जिससे नाबालिग बालिका और उसके परिजनों का जीना मुश्किल हो गया। नाबालिग बालिका की रिपोर्ट पर अनूपपुर के थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध की धारा 67,67ए आई.टी. एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

See also  कोरोना वैक्सीन का पहला खेप आज पहुंचेगा छत्तीसगढ़

 

कोतवाली टीआई अरविंद जैन ने मामले की विवेचना के दौरान इंस्टाग्राम आईडी के यूजर का पता कर उत्तरा कुमार उर्फ उदय केवट (34) पुत्र हीरालाल केवट को छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से गिरफ्तार किया। आरोपी छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के ग्राम गतवा पोस्ट सिलादेही थाना बिलरा का रहने वाला है। पुलिस ने इंस्टाग्राम में अश्लील फोटो और मैसेज पोस्ट करने के लिए इस्तेमाल किए गए स्मार्टफोन और दो मोबाइल सिम जब्त किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जम्मू कश्मीर के कठुआ में अपने माता पिता के साथ प्राइवेट नौकरी करता था।

 

जहां उसका परिचय और दोस्ती अनूपपुर जिले की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग बालिका से हुआ था। कालान्तर में जब नाबालिग बालिका ने आरोपी से बातचीत करना बंद कर दिया तो नाराज होकर आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो-अश्लील मैसेज इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था। इस कार्रवाई में अनूपपुर कोतवाली टीआई अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गोविंद पनिका, प्रधान आरक्षक महेंद्र सिहं, प्रधान आरक्षक रीतेश सिंह, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक राजेंद्र अहिरवार, आरक्षक पंकज मिश्रा की भूमिका रहीं।

See also  दुर्ग : होटल में देह व्यापार, फरार होटल मालिक हुआ गिरफ्तार, अन्य राज्यों से बुलाता था युवतियों को