गोल्फ किंग टाइगर वुड्स फिर हुए गिरफ्तार, फ्लोरिडा पुलिस ने इस आरोप में भेजा जेल

फ्लोरिडा

दुनिया के पूर्व नंबर एक गोल्फर और 15 बार के मेजर चैंपियन टाइगर वुड्स को 'ड्राइविंग अंडर द इन्फ्लुएंस' (DUI) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी अमेरिका के फ्लोरिडा में उनके जुपिटर आइलैंड स्थित घर के पास हुए एक सड़क हादसे के बाद हुई, जिसमें उनकी लैंड रोवर गाड़ी पलट गई थी। 

पुलिस के अनुसार,  टाइगर वुड्स अपनी लैंड रोवर कार से टू लेन वाली सड़क पर तेज रफ्तार से जा रहे थे. इसी दौरान वह एक वर्क ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे, जो ट्रेलर खींच रहा था. ओवरटेक करते समय उनकी गाड़ी ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई और ड्राइवर साइड पर जा गिरी। 

हादसे के बाद टाइगर वुड्सखुद ही पैसेंजर साइड का दरवाजा खोलकर बाहर निकले. पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब तक वह कार से बाहर आ चुके थे. इस हादसे में वुड्स या दूसरे वाहन चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। 

See also  Commonwealth Games 2026: राजा मुथुपंडी ने जीता सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में भारत को मिला एक और पदक

टाइगर वुड्स को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया, जिसमें शराब की पुष्टि नहीं हुई है. जांच अधिकारियों का मानना है कि वह किसी दवा या मेडिकेशन के प्रभाव में गाड़ी चला रहे थे, जिसकी वजह से उनकी ड्राइविंग प्रभावित हुई। 

हालांकि, वुड्स ने पुलिस द्वारा मांगे गए यूरिन टेस्ट देने से इनकार कर दिया, जो फ्लोरिडा के कानून के तहत अलग अपराध माना जाता है. इस कारण उन पर एक अतिरिक्त चार्ज भी लगाया गया। 

वुड्स पर DUI, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और वैध परीक्षण से इनकार करने के आरोप लगाए गए हैं. फ्लोरिडा के कड़े नियमों के अनुसार, उन्हें जमानत पर रिहा होने से पहले कम से कम 8 घंटे जेल में बिताने होंगे। 

यह दूसरी बार है जब वुड्स को DUI के आरोपों का सामना करना पड़ा है. इससे पहले 2017 में भी उन्हें फ्लोरिडा के जुपिटर में गिरफ्तार किया गया था, जहां उन्होंने लापरवाही से गाड़ी चलाने का दोष स्वीकार किया था. फ्लोरिडा के कानून के अनुसार, DUI में गिरफ्तार व्यक्ति को जमानत से पहले कम से कम 8 घंटे जेल में रहना होता है। 

See also  FIH मेंस प्रो लीग: होबार्ट लेग के लिए 24 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित, हार्दिक होंगे कप्तान