पामगढ़ में पति-पत्नी की बेदर्दी से हत्या, गला रेतकर उतारा मौत के घाट, इलाके में मचा हड़कंप

जांजगीर जिला के पामगढ़ में मंगलवार की देर रात घर में सो रहे पति-पत्नी की अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह इसकी जानकारी लोगों को होते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुँच चुकी है | घर के बाहर आरोपी के भागने के दौरान पैर के निशान खून से बने हुए है | घटना मूलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी की है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खपरी निवासी संत राम साहू 62 साल और उसकी पत्नी श्याम बाई अपने घर पर खाना खाने के बाद सोने चले गए| आज सुबह जब देखा तो घर में दोनों की लहुलुहान लाश पड़ी थी। पति की लाश जमीन पर पड़ी हुई थी जबकि उसकी पत्नी की लाश खाट पर थी| दोनों के गले को किसी धारदार हथियार से काटे गए थे| घटना स्थल पर होली की समय उपयोग में ले जाने वाले मुखोटे मिले हैं | संभावना जताई जा रही है कि आधी रात नकाबपोश घर में पहुंचे थे और उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया है|

See also  भर्ती घोटाले में बड़ा झटका: एग्जाम कंट्रोलर समेत तीन की जमानत अर्जी कोर्ट ने की खारिज

 

पामगढ़ में पति-पत्नी की बेदर्दी से हत्या, गला रेतकर उतारा मौत के घाट, इलाके में मचा हड़कंप

 

नकाबपोशों की नियत घर में चोरी करने की थी या फिर योजनाबद्ध तरीके से दंपति की हत्या करने की थी यह सब जांच के बाद पता चलेगा| घटना की सूचना जैसे ही गाँव मे लगी तो मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी| घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुँच चुकी है और जांच शुरू कर दी है | घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी के पैर खून से डूब गए थे और घर से बाहर जाने के दौरान खून से उसके पैर के निशान बन ही हैं |

 

मृतक संत राम साहू के 2 बेटे हैं जो इस घर से कुछ ही दूरी पर दूसरे घर में अपने बच्चों के साथ रहते हैं | गाँव के बीचों बीच स्थित बजरंग चौक के पास इसका घर है जहां पर दोनों रहते थे | आगे इस खबर में की जानकारी के लिए हमारे न्यूज़ चैनल से जुड़े रहे|

 

See also  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने IAS निरंजन दास समेत 31 आबकारी अधिकारियों की 38.21 करोड़ की संपत्ति कुर्क की