छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में खूनी तांडव, घर घुसकर तलवार से परिवार पर हमला, मां की आंख निकालकर हत्या, आधा दर्जन सदस्य गंभीर, बच्चे भी शामिल

बिलासपुर जिले में एक परिवार पर जानलेवा हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी सुरेश श्रीवास ने अपनी तलाकशुदा पत्नी से अवैध संबंधों के शक में बुधवार को गांव के ही शेख सलीम के घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी ने बेहरमी से शेख सलीम की मां की आंख निकालकर हत्या कर दी. हमले में परिवार के आधा दर्जन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसके दो नाबालिग बेटों को अभिरक्षा में रखा गया है. मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है.

 

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पेंडरवा निवासी 46 वर्षीय सुरेश श्रीवास को शक था कि उसकी पत्नी का गांव के ही शेख सलीम से अवैध संबंध है. इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में पहले भी कई बार विवाद हो चुका था. तीन-चार माह पहले सुमित श्रीवास ने इसी बात पर अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था. सुरेश श्रीवास लगातार शेख सलीम से रंजिश रखे हुए था. इसी बात को लेकर अपने दो नाबालिग बेटों के साथ मिलकर आज तलवारों से लैस होकर सुरेश श्रीवास शेख सलीम की हत्या करने उसके घर में घुस गया. शेख सलीम के नहीं मिलने पर आरोपी पति और उसके बेटों ने परिवार पर हमला कर दिया. सलीम की मां मुराद बेगम (65) की तलवार से हमले में मौत हो गई. तलवार की वार से मुराद सलीम की मां मुराद बेगम की आंख निकल कर बाहर आ गई और उसकी मौत हो गई.

See also  CG : अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे तभी पहुंची पुलिस, तब पता चला पिता की बेटे ने दीवार में पटक कर की थी हत्या

 

इसके अलावा घर में मौजूद अन्य सदस्यों पर भी तलवार से हमला किया गया. आधा दर्जन अन्य लोग भी घायल हो गए. घटना के बाद लहूलुहान हालत में पीड़ित परिवार गाड़ी में भराकर रतनपुर थाना पहुंचे और घटना की सूचना दी. पीड़ित शेख शब्बीर ने बताया कि मेरे छोटे भाई शेख सलीम से अवैध संबंध की बात पर सुरेश श्रीवास का विवाद चल रहा था. इसी को लेकर उसने अपने दोनों बेटों के साथ घर में घुसकर हमला किया. हमले में मेरी मां की मौत हो गई और परिवार के 6 सदस्य घायल हो गए.

 

रतनपुर पुलिस के अनुसार सुरेश श्रीवास (46) अपने दो पुत्र के साथ शाम 6:30 बजे प्रार्थी बनकर थाने में पहुंचा। पीछे से एक वाहन में घायल सात लोग भी थाने पहुंचे। सभी ने बताया कि सुरेश श्रीवास और उनके दो पुत्रों के द्वारा हमारे घर में मारपीट की गई है। घायलो के बयान पर तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर रतनपुर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

See also  राशिफल 19 जनवरी, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

शेख शब्बीर ने बताया कि सुरेश श्रीवास को संदेह था कि उसकी पत्नी का शेख सलीम से अवैध संबंध था, जिसके चलते तीन-चार माह वर्ष पहले दोनों के बीच तलाक हो गया था। उसी बात को लेकर सुरेश श्रीवास छोटे भाई शेख सलीम से दुश्मनी रखता था। इस बात को लेकर पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुका था। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले शेख सलीम की बहनें सुरेश श्रीवास को समझाने उसके घर गई थीं, जहां आरोपित पक्ष ने उनकी नहीं सुनी।

शेख शब्बीर ने यह भी बताया कि उनके घर की महिलाएं सुरेश को समझाइश देने के बाद सीधे रतनपुर थाने भी पहुंची थीं। वहां पुलिस को विवाद के बारे में बताया। साथ ही कहा कि वे सुरेश श्रीवास को बुलाकर समझाइश दे, जो बार-बार मारने-पीटने की धमकी देता है। इस पर पुलिस ने कहा था कि कल सुबह आएंगे, लेकिन एक रात पहले ही यह वारदात हो गई।

See also  मुख्यमंत्री एमके स्टालिन बोले 16 बच्चे पैदा करने के बारे में सोचें लोग

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह,ए डिशनल एसपी मधुलिका सिंह, एसडीओपी नूपुर उपाध्याय, टीआई अंशिका जैन (आईपीएस) गांव पहुंच गए. हत्याकांड से तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गई. पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दोनों नाबालिग बेटों को अभिरक्षा में ले लिया है. घायलों को सिम्स अस्पाताल भिजवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

घायलों के नाम

सोना परवीन (पिता – शेख साबिल)
साक्षित परवीन (पिता – शेख रज्जाक)
रेहान परवीन (पिता – शेख सबीर खान)
शहनाज बेगम (पति – शेख राजू)
अलीशा (पिता – शेख सलीम)
अयान शेख (पिता – शेख)