मुलमुला : सरेआम महिला के साथ छेड़छाड़, बचाने आई महिला के साथ भी अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर जिला के मुलमुला थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | महिला जब अपने सहेली के साथ बातचीत कर ही थी इसी दौरान आरोपी मौके पर पहुंचा और महिला से छेड़छाड़ की | शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 114/2026 के तहत धारा 74 एवं 296 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया |पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया| घटना मुलमुला थाना के ग्राम नरियरा की है|

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  दिनांक 04 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 9 बजे पीड़िता एक अन्य महिला के साथ बातचीत कर रही थी। इसी दौरान आरोपी मुकेश टंडन उम्र 38 वर्ष निवासी नरियरा (दमादपारा) थाना मुलमुला वहां पहुंचा और अनुचित टिप्पणियां करते हुए दोनों महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील गालियां दीं तथा पीड़िता के साथ जबरन छेड़छाड़ करने लगा, बीच-बचाव करने आई दूसरी महिला के साथ भी आरोपी ने अभद्रता की, पीड़िता की शिकायत पर थाना मुलमुला में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 114/2026 के तहत धारा 74 एवं 296 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

See also  रायपुर : हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री साय

 

थाना मुलमुला पुलिस द्वारा गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई, तकनीकी सहायता से आरोपी की जानकारी पामगढ़ क्षेत्र में मिलने पर पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और उसे पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला का सराहनीय योगदान रहा।