खंडवा वाणिज्यकर कार्यालय में भीषण आग, छुट्टी के दिन जले अहम दस्तावेज़

खंडवा.
शहर के जेल रोड स्थित संयुक्त वाणिज्यकर कार्यालय में रविवार दोपहर आग लग गई। आग में कार्यालय में जरूरी सामान व दस्तावेज जल गए। रविवार की वजह से कार्यालय बंद था। धुआं देखकर आसपास रहने वाले लोगों ने वहां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सुबह चौकीदार ने आसपास की झाड़ियों में आग लगाई थी। आशंका है कि वहीं से आग कार्यालय तक पहुंची।

See also  MP में सहकारी समितियों में बड़ा बदलाव, सरकारी अफसरों की जगह राजनीतिक प्रशासक होंगे नियुक्त