जांजगीर जिला के पामगढ़ में आधी रात किराना दुकान में 4 युवक चोरी की नियत से घुसे थे | इसी दौरान दुकानदार को लघुशंका आई और सभी युवकों को देख लिया| नामजद शिकायत के बाद पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 303(2),3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्यवाही करते हुए रिमांड पर भेज दिया है| जबकि 2 अभी भी फरार है| घटना पामगढ़ थाना के ग्राम बोरसी की है|
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमचंद रात्रे दिनांक 12.042026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दूकानदारी व खेती किसानी का काम करता हूं। घर के सामने किरानी दुकान खोला हूं। गांव में ही मेरा ससुराल है दिनांक 11/04/2026 के रात्रि करीब 08.00 बजे दूकान को बंद कर मै अपने परिवार सहित खाना खाकर सो गया था। दिनांक 12/04/2026 को रात्रि करीबन 01.30 बजे लघुशंका के लिये उठा तो दूकान तरफ आवाज आने पर सुन कर मै दूकान तरफ गया देखा दुकान का दरवाजा खुला था|
उसी दौरान मेरे दूकान अंदर से चार लड़के निकल कर भागे जिन्हे मै पहचाना जो मेरे गांव के विकाश रात्रे, अनुराग जोगी 2 अन्य थे अंदर जाकर गल्ला को चेक किया गल्ला में रख 4000/- रूपये नही था उक्त चारो व्यक्ति रात में मेरे दूकान अंदर घुसकर गल्ला में रखे चार हजार रूपये को चोरी कर ले गये | शिकायत के बाद विकाश रात्रे, अनुराग जोगी एवं उनके अन्य साथी थे अंदर जाकर गल्ला को चेक किया गल्ला में रख 4000/- रूपये नही था। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पामगढ निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्रआर रामलाल मार्कडेय, आरक्षक भुवनेश्वर पटेल, बेदराम पटेल थाना पामगढ का सराहनीय योगदान रहा।