छत्तीसगढ़ में सूरज उगलने लगी आग, तापमान 43 पार, बढ़ सकती है लू लगने और डिहाइड्रेशन जैसी समस्या, मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लू लगने और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाएगा. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी मौसम में बदलाव के साथ होने वाली बीमारियों को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है.

 

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सीएमएचओ की बैठक में मौसमी बीमारी के साथ साथ मौसम परिवर्तन को लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया है. सभी जगह ठंडे पानी की व्यवस्था के साथ खराब पंखा, कूलर, एससी को ठीक करने निर्देश दे दिए गए हैं. लू लगने और अन्य बीमारियों की आशंका के बीच उपचार के लिए जरूरी दवाइयों के स्टॉक के साथ ही पूरी तैयारी करने निर्देश जारी कर दिए गए है.

 

बढ़ती गर्मी का असर आम जनजीवन पर नजर आने लगा है. तेज धूप और लू के थपेड़ों की वजह से दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है, और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने को कहा गया है, क्योंकि इस समय सूरज की किरणें सीधी और तीव्र होती हैं.

See also  उप मुख्यमंत्री साव ने नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में परफॉर्मेंस असेसमेंट के लिए चयनित खिलाड़ियों को दिए हॉकी किट

 

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राजनांदगांव में सर्वाधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. राजधानी रायपुर भी गर्मी की चपेट में है, जहां पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया है. वहीं माना में 42.5, बिलासपुर में 42.8, जगदलपुर में 40, पेंड्रा रोड में 39.9 और अंबिकापुर में 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है.

 

गर्मी के मद्देनजर मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सख्त सलाह दी है. दोपहर में बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखने, हल्के और सूती कपड़े पहनने कहा गया है. इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए लगातार तरल पदार्थ जैसे पानी, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी आदि का सेवन करते रहने की सलाह दी गई है.

 

🔥 क्या है मौजूदा स्थिति?

  • कई शहरों में तापमान 41–43°C के बीच चल रहा है
  • राजनांदगांव सबसे गर्म, लगभग 43–43.5°C
  • रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग में भी तेज गर्मी और लू जैसे हालात
  • दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं, बाहर निकलना मुश्किल
See also  बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: हथियारों समेत 12 माओवादियों का आत्मसमर्पण, ₹54 लाख का इनाम था घोषित

⚠️ हीट वेव अलर्ट

  • मौसम विभाग ने 16 से 19 अप्रैल तक लू (Heatwave) का अलर्ट जारी किया है
  • दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच हालात सबसे खतरनाक
  • अगले 2–3 दिनों में तापमान और 1–3°C बढ़ सकता है

🌡️ क्यों बढ़ रही है इतनी गर्मी?

  • मौसम पूरी तरह सूखा (Dry) बना हुआ है
  • गर्म हवाएं (लू) लगातार चल रही हैं
  • बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं

🧠 जरूरी सावधानियां

  • दोपहर में बाहर निकलने से बचें
  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
  • हल्के, सूती कपड़े पहनें
  • बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें

👉 कुल मिलाकर, छत्तीसगढ़ में अभी गर्मी अपने पीक (चरम) पर है और अगले कुछ दिन और कठिन रहने वाले हैं।