पामगढ़ में महिला को झांसा देकर ले गया एमपी, वहाँ होटल में करता रहा रेप, अश्लील विडियो भेज करना शुरू किया ब्लैकमेल, चमत्कारी बाबा हिमाचल से हुआ गिरफ्तार

जांजगीर जिला के पामगढ़ में एक ढोंगी बाबा ने महिला के दर्द दूर करने का झांसा देकर लगातार अनाचार करने लगा| मनभरने के बाद उसे अश्लील विडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया | परेशान महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ढोंगी बाबा को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है |  आरोपी के विरुद्ध BNS की धारा 64(2) (एम) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है| घटना थाना पामगढ़ पुलिस है |

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी स्वामी निर्मल जी उर्फ निर्मल बाबा उम्र 60 वर्ष, मूल निवासी नाशिक महाराष्ट्र के खिलाफ शरीर के दर्द को ठीक करने का झांसा देकर एक महिला को अपने जाल में फंसाने और उसके साथ बार-बार अनाचार करने वाले आरोपी “निर्मल बाबा” को प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस ने SDOP अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने दिनांक 11 अप्रैल 2026 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान आरोपी पामगढ़ क्षेत्र के एक गांव में “पदयात्रा” करते हुए आया था और खुद को चमत्कारी बाबा बताकर लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करता था। पीड़िता अपनी सहेली के साथ उससे मिलने गई, जहां आरोपी ने उसका हाथ देखकर इलाज का भरोसा दिया और मोबाइल नंबर ले लिया। बाद में 26 मार्च को पामगढ़ क्षेत्र के बाजार में बुलाकर उसे “प्रसाद” दिया| जिसके सेवन से महिला बुध्दि से अचेत हो गई |

 

आरोपी ने पीड़िता को साथ बिलासपुर और फिर ट्रेन से मध्य प्रदेश के मैहर ले गया | जहां होटल में ठहराया गया। वहां आरोपी ने “इलाज” के नाम पर लगातार जबरदस्ती अनाचार किए | ढोगी बाबा का महिला से मन भर जाने के बाद दिनांक 01 अप्रैल 2026 को पीड़िता को बिलासपुर में छोड़कर फरार हो गया।

See also  सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा बीज और उर्वरक

 

सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेल

 

पीड़िता के घर लौटने के बाद आरोपी लगातार फोन कर पैसों की डिमांड करने लगा | पैसे नहीं देने पर उसके अश्लील विडियो दिखाकर महिला को परेशान करने लगा। उसने महिला से दो लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। नंबर ब्लॉक करने पर उसने पीड़िता के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट कर वायरल कर दिया।

 

पुलिस की कार्रवाई

महिला पर घटित अपराध की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित की जाकर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21 अप्रैल 2026 को धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ, प्रआर रामलाल मार्कडेय आरक्षक सूरज सिंह पाटले, नवनी रात्रे थाना पामगढ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  कल बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश