जांजगीर में पलटी यात्री से भरी बस, 50 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर, कोरबा से सारंगढ़ जा रही थी बस

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. कोरबा के जमनीपाली से यात्रियों को लेकर रायगढ़ के सरिया जा रही बस हादसे का शिकार हो गया है. बस में सवार 50 लोगों घायल हो गए हैं. वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

 

जानकारी के मुताबिक, घटना बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के करनाेद में हुई है. यात्री बस कोरबा जिला के जमनीपाली से रायगढ़ जिला के सरिया जा रही थीं. इस दौरान जांजगीर-चांपा जिले के करनाेद के पास बस पलट गई. बस में करीब 60 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि 50 लोगों को चोटें आई है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है. घायलों को बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.

 

हादसे की सूचना के बाद बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंची. घटना के बाद सड़क पर लगे जाम की स्थिति को क्लियर कराया जा रहा है. वहीं हादसे के कारणों की जांच जारी है.

See also  पामगढ़ : बहन पर रखता था नज़र इसलिए किया मर्डर, आरोपी गिरफ्तार, 2 के विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

घटना में घायल 14 यात्रियों को तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। सभी यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं। इनमें से 05 यात्रियों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

थाना बिर्रा पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है तथा बस पलटने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।