जांजगीर में परीक्षा परिणाम खराब आने पर छात्र ने कुदरी बैराज में लगाई छलांग, 38 घंटे बाद मिला शव, पूरे इलाके में शोक का माहौल

जांजगीर चांपा जिले के कुदरी बैराज में छलांग लगाने वाले युवक का शव आखिरकार 38 घंटे बाद गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया। बिलासपुर से पहुंची SDRF और स्थानीय गोताखोरों की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बैराज से करीब 200 मीटर नीचे युवक का शव खोज निकाला। शव को कानूनी प्रक्रिया के लिए BDM हॉस्पिटल चांपा भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे चांपा नगर निवासी छात्र शिवम साहू ने कुदरी बैराज में छलांग लगा दी थी। युवक को पानी में कूदते देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। तत्काल बैराज के गार्ड, ग्राम सरपंच आर.के. बबली यादव, स्थानीय गोताखोरों और पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

See also  पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सावन माह में प्रस्तुत की सनातन संस्कृति की अनूठी मिसाल, अमरकंटक से भोरमदेव तक पूरी की 151 किलोमीटर कांवड़ यात्रा

 

जानकारी के अनुसार, शिवम साहू 11वीं कक्षा का छात्र था और परीक्षा परिणाम खराब आने के कारण मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले उसने अपने एक दोस्त को फोन कर बैराज में कूदने की बात भी कही थी। मंगलवार शाम से ही वह घर नहीं लौटा था, जिसके बाद परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे।

स्थानीय गोताखोरों और नगर सैनिकों की टीम ने बोरवेल कैमरे की मदद से भी छात्र की तलाश की, लेकिन बैराज में अधिक पानी और भारी मात्रा में जमा जलकुंभी के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतें आईं। स्थिति को देखते हुए बुधवार को बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाया गया।

गुरुवार सुबह SDRF और स्थानीय गोताखोरों की संयुक्त टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके दौरान बैराज से लगभग 200 मीटर नीचे शिवम साहू का शव बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, सीएम बघेल समेत मंत्रियों ने किया स्वागत