जांजगीर जिला के पामगढ़ में बलौदा बाजार क्षेत्र के जंगल से भटका हुआ भालू एक भी देखा गया है| आज शाम भालू को जेवरा के आंवला बारी नर्सरी में देखा गया। जिससे देखने के लिए ग्रामीणों भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन दहशत का माहौल साफ दिखाई दे रहा था। सूचना पर पूरे गाँव और आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराई जा रही है|
आपको बता दें की कुछ दिनों पहले पामगढ़ क्षेत्र में भटककर आया भालू आ गया था | जो महानदी किनारे देवरघटा खरगहनी जंगल होते हुए मंगलवार को तुस्मा गांव आ पहुंचा था. बताया जा रहा है कि वह भोजन की तलाश में बलौदा बाजार क्षेत्र के जंगल से निकलकर आया हुआ है. अब फिर से वापस जाने की कोशिश कर रहा है. हालांकि ग्रामीणों की भीड़ के कारण वह फिर से गांव मे आ गया है. एक वीडियो में गांव के कुत्ते उसे दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, तनौद के आसपास सोमवार शाम लोगों ने भालू देखे जाने की जानकारी आई थी। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला पहुंचा और भालू को रेस्क्यू करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। क्षेत्र के सरपंचों ने आसपास के गांवों में मुनादी कराई। अब तुस्मा गांव में भालू के देखे जाने के बाद वन विभाग की उड़नदस्ता टीम शिवरीनारायण क्षेत्र में अलर्ट कर रही है.
चांपा वन परिमंडल के एसडीओ एच शर्मा ने कहा कि चार पांच दिनों से पामगढ़ और शिवरीनारायण क्षेत्र मे भालू दिखने की सूचना मिली है. मुनादी करा कर ग्रामीणों को भालू से सचेत रहने के लिए अपील की जा रही है. भालू अपने स्थान जाने की जद्दोजहद में है. वन विभाग भालू को मूल जंगल मे भेजने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह वापस पामगढ़ में ही आ पहूँचा है|