बिलासपुर में मां के दशगात्र में नहाने गए बेटे की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में दो मौत से पूरे गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां अपनी मां के दशगात्र में नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिवार में दो मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक भेड़ीमुड़ा गांव का रहने वाला था और आज अपनी मां के दशगात्र कार्यक्रम में तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान गहराई में चले गया और देखते ही देखते डूब गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने जब तक उसे पानी से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 10 दिन के अंदर परिवार में दो लोगों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

See also  Pamgarh : स्कूल में छात्रों की गुंडागर्दी, कक्ष में घुसकर प्राचार्य की बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल