सिनेमा के सुपरस्टार से राजनीति के हीरो बने तमिलनाडु के सीएम बने सी. जोसेफ विजय लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ से लेकर ताबड़तोड़ फैसले त सुर्खियां बटोर रहे हैं। राज्य की सत्ता संभाले अभी एक दिन बीता है कि इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरे वायरल हो गई हैं। लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।
दरअसल, मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय शपथ ग्रहण के अगले ही दिन तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन के घर जा पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं हाथ मिलाया और गले मिले। साथ ही एक दूसरे को शॉल और गुलदस्ता देकर वेलकम भी किया।
सीएम विजय और स्टालिन की मुलाकात का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया तो वह छा गया। विजय स्टालिन की मुलाकात का पल देखने लायक था। क्योंकि घर के प्रवेश द्वार पर ही पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने विजय का स्वागत करने के लिए खड़े थे। जो उनको अंदर लेकर गए।
पूर्व सीए एम. के स्टालिन ने विजय को देखते ही हाथ मिलाया और दोनों एक-दूसरे के गले लगे। साथ ही स्थालिन ने विजय को इस शानदार जीत की बधाई भी दी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को बुके और शॉल भी दिए। यूजर तरह तरह के कमेट्स कर रहे हैं। किसी ने कहा एक अच्छा राजनेता ऐसा ही होता है, जो जनता के विकास के लिए कड़वाहट और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की दीवारों को गिरा दे।
इन तस्वीरों को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि विजय और स्टालिन कुछ दिन पहले एक दूसरे के दुश्मन की तरह नजर आते थे। चुनाव जीतन के लिए दोनों ने पता नहीं क्या नहीं बोला। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे के घोर विरोधी हैं। गजब की टक्कर देखने को मिली। लेकिन राजनीतिक पंडितों ने उनकी इस मुलाकात को शानदार पहल बताया। उन्होंने कहा- नए मुख्यमंत्री का अपने पूर्ववर्ती से मिलना तमिलनाडु की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूती देता है।
मुलाकात की तस्वीरें आईं सामने
मीडिया के साथ साझा किए गए वीडियो और तस्वीरों में विजय काले रंग के सूट में नजर आए. उन्होंने स्टालिन का हाथ जोड़कर अभिवादन किया, जिसका जवाब डीएमके प्रमुख ने भी उसी अंदाज में दिया.
कांग्रेस और सहयोगियों के सहारे बनी सरकार
विजय ने कांग्रेस और अन्य दलों के समर्थन से सरकार बनाई है. चुनाव परिणाम 4 मई को आने के बाद तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर लंबे राजनीतिक संघर्ष की संभावना जताई जा रही थी. कई गठबंधनों की चर्चा थी और यहां तक अटकलें लग रही थीं कि एआईएडीएमके और डीएमके भी साथ आ सकते हैं.
स्टालिन ने दी बधाई, लेकिन दी नसीहत भी
मुलाकात से पहले ही स्टालिन ने विजय को जीत और मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी थी. हालांकि उन्होंने नए मुख्यमंत्री को राज्य की आर्थिक स्थिति के लिए पिछली सरकार को दोष न देने की सलाह भी दी.
स्टालिन ने कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा करना सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैं उन घोषणाओं का भी स्वागत करता हूं, जिन पर आपने पद संभालते ही हस्ताक्षर किए.’
‘सरकार के पास पैसा है, जरूरत इच्छाशक्ति की’
स्टालिन ने कहा, ‘शुरुआत में ही यह मत कहिए कि सरकार के पास पैसा नहीं है. पैसा है, जरूरत है उसे जनता तक पहुंचाने की इच्छाशक्ति और शासन चलाने की क्षमता की.’
उन्होंने अपनी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि डीएमके सरकार ने कोविड, बाढ़ और केंद्र की बीजेपी सरकार की अनदेखी जैसी चुनौतियों के बावजूद पांच साल तक कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं.
10 लाख करोड़ के कर्ज वाले बयान पर भी जवाब
स्टालिन ने विजय के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें नए मुख्यमंत्री ने कहा था कि पिछली सरकार 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ गई और सरकारी खजाना खाली कर दिया. इस पर स्टालिन ने कहा, ‘तमिलनाडु का कर्ज तय सीमा के भीतर है. हमने फरवरी के बजट में राज्य की आर्थिक स्थिति साफ तौर पर बताई थी. क्या आपको इसकी जानकारी नहीं थी?’
“चुनाव ” में मतभेद थे और रहेंगे भी मगर “मनभेद”
ना होनी चाहिए न है, आज तमिलनाडु के सीएम विजय जब पूर्व सीएम mk स्टालिन से मुलाकात किए तो दोनों ने एक दूसरे को सॉल ओढाकर सम्मानित किया।
यही लोकतंत्र की खूबसूरती है ❤️pic.twitter.com/96l1qmYYip— Ajitabh Kumar Pandey (@Ajitabh1019506) May 11, 2026