चार हत्याओं से दहला पामगढ़, दादा-दादी और पोती-पोता की निर्मम हत्या, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर जिला के पामगढ़ में बुधवार की देर रात घर में सो रहे दादा-दादी और पोती-पोता की निर्मम हत्या कर दी गई। सभी की रक्तरंजित लाश खाट पर मिली। खून के छींटे चारों तरफ फैले हुए थे। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवतरा की है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान  मेदिनी प्रसाद कश्यप, शांति बाई और पीतांबर कश्यप, कुमारी मोगरा बाई के रूप में हुई है। दोनों बुजुर्ग मौके पर घर बनवा रहे थे | इनका एक घर पनगाँव मार्ग पर भी है| जहाँ पर इनका एक बेटा अपने परिवार के साथ रहता है|

प्रतिदिन की तरह सुबह मिस्त्री घर निर्माण के लिए मौके पर पहुंचा तो घर के हालात देखकर उसके होश उड़ गए उसने तत्काल इसकी सूचना सरपंच को दी इसके बाद खबर गांव में आपकी तरफ फैल गई लोगों की घर के बाहर उमड़ पड़ी| खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और जाँच शुरू कर दी है।

See also  रायपुर में बस्तर संभाग के सरपंचों ने नए विधानसभा भवन में देखी लोकतांत्रिक प्रक्रिया