महंगाई का नया झटका! आज से अमूल-मदर डेयरी का दूध महंगा, जानें ताजा रेट

नई दिल्ली

आज से आम आदमी की रसोई का बजट फिर बढ़ गया है. देश की दो बड़ी डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. दोनों कंपनियों ने अपने अलग-अलग दूध वैरिएंट्स पर 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है. नई कीमतें आज यानी 14 मई, गुरुवार से लागू हो गई हैं. कंपनियों का कहना है कि किसानों से दूध खरीद की लागत बढ़ने और उत्पादन खर्च ज्यादा होने की वजह से कीमतों में बदलाव करना पड़ा है। 

Amul Milk Price Hike: अमूल दूध हुआ महंगा
गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं. कंपनी के मुताबिक नई कीमतें पूरे भारत में लागू होंगी और सभी प्रमुख वैरिएंट्स महंगे हो जाएंगे.अब अमूल का फुल क्रीम दूध 68 रुपये की जगह 70 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. इसके अलावा कंपनी ने अपने कई दूसरे वैरिएंट्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। 

कौन-कौन से Amul Milk Products हुए महंगे?

See also  ट्रंप के दांव का उलटा असर, भारत बढ़ा रहा रूसी तेल की खरीद, पुतिन ने दिया बड़ा ऑफर

आप इस लिस्ट में देख सकते हैं कि अमूल के किन दूध वैरिएंट्स की कीमत बढ़ी हैं…

    अमूल फुल क्रीम मिल्क (Amul Full Cream Milk)
    अमूल गोल्ड (Amul Gold)
    अमूल स्टैंडर्ड मिल्क (Amul Standard Milk)
    अमूल बफेलो मिल्क (Amul Buffalo Milk)
    अमूल स्लिम एंड ट्रिम (Amul Slim & Trim)
    अमूल ताज़ा (Amul Taaza)
    अमूल काउ मिल्क (Amul Cow Milk)
    अमूल टी स्पेशल मिल्क (Amul Tea Special Milk)

कंपनी ने बताया कि आखिरी बार मई 2025 में दूध की कीमतें बढ़ाई गई थीं. उस समय भी प्रति लीटर 2 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। 

Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी अपने लिक्विड मिल्क वैरिएंट्स की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने कहा कि पिछले एक साल में किसानों से दूध खरीद की कीमत करीब 6% बढ़ी है, जिसकी वजह से लागत बढ़ी है.मदर डेयरी के मुताबिक कंपनी अपनी कुल कमाई का करीब 75-80% हिस्सा किसानों और दूध खरीद पर खर्च करती है. ऐसे में बढ़ी हुई लागत का कुछ असर ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया था। 

See also  अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों पर ED के छापे, मुंबई में चल रही है कार्रवाई

अब कितना महंगा मिलेगा Mother Dairy दूध?

दिल्ली-NCR में मदर डेयरी के नए रेट (Mother Dairy New Price List) इस तरह होंगे… 

    Token Milk अब 56 रुपये से बढ़कर 58 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
    Full Cream Milk की कीमत 70 रुपये से बढ़कर 72 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
    Toned Milk अब 58 रुपये की जगह 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.
    Double Toned Milk (Live Lite) की कीमत 52 रुपये से बढ़कर 54 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
    Cow Milk अब 60 रुपये की जगह 62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.
    Pro Milk की कीमत 70 रुपये से बढ़कर 72 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

मदर डेयरी ने बताया कि आखिरी बार अप्रैल 2025 में कीमतों में बदलाव किया गया था.
क्यों बढ़ रहे हैं दूध के दाम?

दूध कंपनियों के मुताबिक कई वजहों से लागत बढ़ी है…

See also  17,94,485Cr साफ... Oracle के को-फाउंडर की नेटवर्थ इतनी क्यों घटी? एलन मस्क से भी थे अमीर

    किसानों से महंगे दाम पर दूध खरीद
    पशु चारे की बढ़ती कीमतें
    ट्रांसपोर्ट और सप्लाई लागत में इजाफा
    गर्मी के मौसम में दूध उत्पादन पर असर

इन्हीं वजहों से दूध कंपनियों ने दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है। 

आम आदमी के बजट पर कितना पड़ेगा असर?
दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का सीधा असर घरों के मासिक बजट पर पड़ सकता है. रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीज होने की वजह से अब परिवारों को हर महीने ज्यादा खर्च करना पड़ेगा. खासकर उन परिवारों पर ज्यादा असर होगा जहां रोजाना 2 से 5 लीटर तक दूध इस्तेमाल होता है.चाय, कॉफी, मिठाई और डेयरी प्रोडक्ट्स की लागत भी आने वाले दिनों में बढ़ सकती है.