सांसद चंद्रशेखर की मेरठ में मारी सबसे बड़ी सेंध, कांग्रेस बीजेपी बसपा सपा अपना दल लोक जनशक्ति पार्टी के बड़े नेता आजाद समाज पार्टी में शामिल

भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल मचा दिया है। मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम में लगभग सभी बड़ी राजनीतिक दलों के बड़े पदाधिकारी आजाद समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं। हजारों की संख्या में पहुंचे यह सभी पदाधिकारी ने सांसद चंद्रशेखर के हाथों पार्टी का दामन थामा है। जिससे 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के निर्णायक साबित हो सकता है|

 

आजाद समाज पार्टी में शामिल होने वाले सबसे बड़े नामों में बसपा से जिला पंचायत सदस्य मितान कुमार जाटव व अश्वनी कुमार शर्मा, बीजेपी के युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह जॉली, समाजवादी पार्टी के पार्षद कुलदीप, अपना दल के जिला महासचिव बाली चंद्रपाल और लोक जनशक्ति पार्टी के सा मंडल प्रभारी इंद्रपाल सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद के कार्य से शैली और लोकप्रियता जन-जन को प्रभावित कर रही है आने वाले समय में अंदाजा लगाया जा रहा है कि यूपी की राजनीति में आजाद समाज पार्टी का बड़ा रोल रहेगा। जिसे देखते हुए सभी बड़े पार्टी के कार्यकर्ता आजाद समाज पार्टी की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

See also  योगी सरकार हर साल की तरह इस साल भी महिलाओं को दिवाली पर तोहफा देने जा रही, फ्री में सिलेंडर बांटेगी योगी सरकार

उधर चंद्रशेखर संसद से बाहर आकर ताबड़तोड़ कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं और सभी आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार कर रहे हैं |  उन्होंने अभी से चुनावी घोषणा करते हुए अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं| जिससे सभी वर्ग के लोग उससे खासा प्रभावित हो रहे हैं |

 बाबर चौहान खरदौनी जी (राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा, सपा), कुलदीप जी (पार्षद, सपा),  हारूण जी (पूर्व चैयरमैन लावड़, सपा),  इंतजार सैफी इंचौली जी (वरिष्ठ नेता, सपा), शाकिब चौधरी किठौर (वरिष्ठ नेता, सपा), जीशान भाटी  (वरिष्ठ नेता, सपा), इमरान खान जी, (पूर्व प्रधान व वरिष्ठ नेता, सपा), तौफीक इलाही
 नूरसैफी जी (पूर्व प्रत्याशी, बसपा), मीतान कुमार जाटव जी (जिला पंचायत सदस्य, बसपा), सुमैर सिंह धार जी (संयोजक मेरठ व सहारनपुर मण्डल, बसपा), अश्वनी कुमार शर्मा जी (जिला पंचायत सदस्य, बसपा)
सतकुमार प्रजापति जी (पूर्व पंचायत सदस्य, कांग्रेस)
अजीत सिंह जौली जी (यूवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, सह-प्रभारी किसान मोर्चा, बीजेपी), चौ० गजेन्द्र सिंह जी (वरिष्ठ नेता, बीजेपी), कर्मवीर प्रजापति एड० जी (वरिष्ठ नेता, बीजेपी)
  इन्द्रपाल जी (सह मंडल प्रभारी, सहारनपुर, लोकजनशक्ति पार्टी)
बालिचन्द्रं पाल जी (पूर्व मेयर प्रत्याशी व जिला महासचिव अपना दल एस)

सांसद चंद्रशेखर लगातार उत्तर प्रदेश में दौरे और संसद के अंदर प्रखर होकर देश की जन समस्याओं को रखने में कामयाब साबित हुए हैं जिससे लोग उसे खासा प्रभावित हो रहे हैं। मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र गुर्जर समाज ने भी खुलकर चंद्रशेखर को समर्थन देने का ऐलान करने के बाद से उत्तर प्रदेश की राजनीति ने नया रंग ले लिया है|

See also  बसपा किसी गठबंधन में नहीं, पार्टी की छवि बिगाड़ने की हो रही साजिश : मायावती