तेज हवा के बीच टीनशेड को पकड़कर खड़े थे मियां, शेड समेत 50 फिट ऊपर उड़ा ले गई हवा, खेत में गिरने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती, विडियो हो रहा वायरल

बरेली में बुधवार दिन मे आए तेज चक्रवाती तूफान ने पूरे जनपद और देहात में भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम और तेज आंधी-बारिश ने लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। शहर के कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए, बिजली के पोल गिर पड़े इस भीषण तूफान के बीच एक ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को दहला दिया। निर्माणधीन बारातघर के टीनशेड के साथ नन्हे मियां तेज बवंडर के साथ हवा में 50 फिट ऊपर उड़ गए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हवा में कैसे उड़ गए नन्हे मियां?

घायल नन्हे मियां एक निर्माणधीन बारातघर में मौजूद थे। तभी अचानक तेज तूफान के साथ टीनशेड उखड़ने लगी। वहां मौजूद लोग जान बचाकर भागने लगे, लेकिन नन्हे मियां अपने को बचाने के लिए टीनशेड मे बँधी रसी को पकड़ लिया जिसके बाद टीनशेड उड़ गया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हवा इतनी तेज थी कि कुछ ही सेकेंड में पूरी टीनशेड उखड़ गई और नन्हे मियां भी उसके साथ हवा में कई फीट ऊपर उठ गए। आसपास मौजूद लोग यह मंजर देखकर चीख पड़े।

See also  18 साल की लड़की को 72 साल के बुड्डे से हुआ प्यार, दोनों ने की शादी, विडियो में देखें दोनों ने क्या कहा

हाथ टूटा-शरीर में चोटें आई

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज हवा के बीच टीनशेड अचानक ऊपर उठती है और उसके साथ नन्हे मियां भी हवा में लटकते नजर आते हैं। कुछ दूरी पर जाकर वह नीचे गिरे। हादसे में उनका हाथ टूट गया और शरीर में चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया, जहां उनकी हालत सामन्य है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग कह रहे हैं कि उन्होंने जिंदगी में ऐसा भयानक तूफान पहले कभी नहीं देखा।

नन्हे मियां ने और क्या बताया?

पूरे मामले में हवा में उड़े नन्हे ने बताया कि टीन शेड की रस्सी उन्होंने पकड़ ली थी। तेज हवा आई और वह हवा में 50 फीट ऊपर उड़ गए। उनके साथ एक दो लोग और भी थे वह भी वहीं गिर पड़े। नन्हे 40 फीट ऊपर उड़कर एक मकई के खेत में गिरे। नन्हे ने बताया कि उन्हें यह पता नहीं था कि कहां गिरे हैं। जब उन्हें होश आया तो देखा कि वह एक खेत में पड़े थे। इसके बाद उन्हें तुरंत ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया जिसमें उनकी एक हाथ में फ्रैक्चर आया हैस उनका इलाज चल रहा है।

See also  मां और बेटी का एक ही व्यक्ति से अवैध संबंध, पति ने देख लिया संदिग्ध अवस्था में, तीनों ने मिलकर गाड दिया आंगन में

वहीं, इस पूरे मामले में SDM ने बताया कि कल आंधी आई थी। एक वीडियो देखा जिसमें एक युवक हवा में उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। पता चला कि नन्हे नाम का व्यक्ति है और अस्पताल में भर्ती है। इन्हें देखने आए हैं। सरकार की तरफ से जो सहायता होगी वह सहायता की जाएगी।