जांजगीर जिला के पामगढ़ में 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया | आरोपियां के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया| घटना पामगढ़ थाना के ग्राम पेंड्री की है|
जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुखबिर सूचना पर थाना पामगढ पुलिस द्वारा सरिता घीतोडे उम्र 43 साल निवासी पेंण्ड्री थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया जाकर आरोपियां के विरुद्ध अपराध/धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर दिनांक 15.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी पामगढ निरीक्षक सावन सारथी, सउनि संतोष बंजारे प्रआर राजेश कोशले, मप्रआर मंजू सिंह आरक्षक श्याम ओग्रे, भुवनेश्वर पटेल, बेदराम पटेल, हरप्रसाद सिन्हा सैनिक चंद्रशेखर प्रधान, अनिल दिनकर थाना पामगढ का सराहनीय योगदान रहा।