निर्माणाधीन पानी की टंकी के 70 फीट की ऊंचाई पर चढ़ा सांड, उतारने के दौरान लगा दी छलांग, हुई मौत, लोगों में भारी आक्रोश

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक निर्माणाधीन पानी की टंकी पर एक सांड चढ़ गया, जिसे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, सांड को चारा दिखाकर नीचे उतारने की कोशिश की गई लेकिन नीचे उतरते वक्त करीब 70 फीट की ऊंचाई पर सांड का संतुलन बिगड़ गया और वो नीचे गिर गया. गिरते ही सांड की मौत हो गई. घटना को लेकर ग्रामीणों में टंकी का निर्माण कराने वाली कंपनी के खिलाफ गुस्सा है और उन्होंने कार्रवाई की मांग की है.

 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने और सीढ़ियों का रास्ता खुला होने के कारण यह बेजुबान भटकते हुए इतनी ऊंचाई पर पहुंच गया. टंकी के ऊपर सांड को देख नीचे भारी भीड़ जमा हो गई. जैसे ही ग्रामीणों ने उसे बचाने के लिए ऊपर आने का प्रयास किया तो घबराहट और डर के मारे उस मूक पशु ने ऊपर से ही नीचे छलांग लगा दी.

गांव के लोगों ने क्या बताया

दरअसल, यह पूरा मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के किसरुआ गांव का है. जहां, चश्मदीदों का कहना है कि वह दृश्य इतना भयानक और भावुक था कि देखने वालों की रूह कांप गई. एक बेजुबान की इस बेबसी को देखकर कई ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं.

See also  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 30 फीट नीचे गिरी बस, छह की मौत, 42 घायल

इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में जल निगम के खिलाफ भारी आक्रोश है. लोग प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई? अगर समय रहते निर्माणाधीन स्थल को घेरा गया होता तो इस मासूम बेजुबान को इस दर्दनाक हादसे का शिकार नहीं होना पड़ता.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by INDC Network (@indcnetwork)