पामगढ़ में चोरी की बात को लेकर 2 पक्षों में जमकर चले टांगी डण्डा एवं राड, कई लोग घायल, जाँच में जुटी पुलिस

जांजगीर जिला के पामगढ़ में चोरी की बात को लेकर 2 पक्ष आपने सामने आ गए |दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया की बाद मारपीट की आ गई | दोनों तरफ से टांगी डण्डा एवं राड निकल आए | घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोट आई है| घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना में शिकायत दर्ज़ कराई | पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है| घटना पामगढ़ थाना के ग्राम धनगांव की है|

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धनगांव निवासी सभालाल श‍िकारी ने पुलिस को बताया की दिनांक 15/05/2026 के शाम करीब 07.00 बजे हम लोग सपरिवार सोने जा रहे थे उसी समय हमारे घर बाडी में पीछे तरफ से संजीत शिकारी व गोदा का दमाद जिसका नाम नही जानते ने चोरी करने के नियत से हमारे घर में घुसे थे जिसे हम लोग पकडे थे और सामाज में सुहल हो जायेगा कर के रिपोर्ट नही लिखाये थे इसी बात को लेकर आज रात्रि करीब 08.15 बजे चरण शिकारी, संजीत शिकारी, गोदो शिकारी, राकेश शिकारी मेलमति शिकारी के द्वारा मुझे चोरी का ईल्जाम लगा रहे हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये टांगी एवं राड से मारपीट किये है। मेरी पत्नि चन्द्रिका बीच बचाव करने आयी तो उसे बोदो शिकारी की पत्नि मेलमति अपने घर तरफ से आकर गाली गलौच करते हुये डण्डा से सिर में मारकर चोंट पहुंचायी है। मारपीट करने से मेरे कमर,पीट, जांध, हाथ में तथा मेरी पत्नि के सिर में चोंट लगा है।

See also  गांव की जनता ही चुनेगी अपना सरपंच, भूपेश कैबिनेट का बड़ा फ़ैसला

 

इसी प्रकार रामचरण श‍िकारी ने पुलिस को बताया की  दिनांक 15/05/2026 के शाम करीब 07.00 बजे मेरा दमाद किशन शिकारी एंव पुत्र संजीत शिकारी राजा कपूर के घर तरफ से घुम कर वापस आ रहे थे जो सभालाल शिकारी एवं उसके परिवार के लोग इन्हे चोरी करने आये थे शंका किये और सामाज में निपटारा के लिये बात को रखे थे। आज शाम के समय मेरी लड़की अरबंछी शिकारी बच्चे के लिये खाई खरिदने दुकान गयी थी, दूकान से वापस आते समय करीबन 20.15 बजे दिलीप शिकारी के घर के सामने संगीत शिकारी और कमल शिकारी मिले जो मेरी पुत्री को इसी के पति एवं भाई चोरी करने आया कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर रहे थे झगडा की आवाज को सुनकर मै बीच बचाव करने गया तो मुझे सभालाल शिकारी ने राड से सिर मार कर चोट पहुंचाया है। तीनो संगीत शिकारी, कमल शिकारी, सभालाल शिकारी हम लोगो को जान से मारने की धमकी देकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर रहे थे। मारपीट से मेरे सिर, एंव अरबंछी शिकारी के दाहिने कंधा में चोट लगा है।

See also  अकलतरा वार्ड नंबर -15 के प्रत्येक घरों में करवाया सैनिटाइजर का छिड़काव