CG : गर्भवती पत्नी की बेरहमी से मारपीट के बाद हत्या, पोस्टमार्टम में प्राइवेट पार्ट से निकला 10 सेंटीमीटर का लोहे का रॉड, बच्चे के भी मौत, आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में हुए निर्भया कांड जैसी सनसनीखेज वारदात का खुलासा हो गया है। आरोपी पति ने ही अपनी 3 माह की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या की थी और घटना के बाद से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला मणिपुर थाना के भीट्टीकला लेमर घाट क्षेत्र का है।

 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रदीप अगरिया ने दो दिन पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी और उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया था, जहां महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद डॉक्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया और पोस्टमार्टम में कई चौकाने वाले खुलासे हुए।

 

पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर चोट के 18 से ज्यादा निशान मिले। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट से 10 सेंटीमीटर का लोहे का रॉड भी बरामद किया गया। पोस्टमार्टम में यह भी खुलासा हुआ कि महिला 3 महीने की प्रेग्नेट थी। ऐसे में उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।

See also  CG : चार्जिंग के दौरान स्कूटी में हुआ ब्लास्ट, झुलसी युवती की हुई मौत  

मेडिकल कालेज अस्पताल के फारेंसिक साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डा संटू बाग ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में हैवानियत की पुष्टि हुई।मृतका के शरीर में गंभीर चोट के 18 निशान मिले। सिर से लेकर पैर तक आरोपित पति ने उसे बेरहमी से पीटा था। पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सक ने महिला के प्राइवेट पार्ट से 10 इंच का लोहे का रेती भी बरामद किया जिसे आरोपित ने डाल दिया था। मृतका तीन माह की गर्भवती थी। उसका बच्चादानी भी फट गया था। प्राइवेट पार्ट से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण महिला और उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत की पुष्टि की गई है।

घर में जगह-जगह खून के निशान

मणिपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी के साथ फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर के कमरे और मुख्य दरवाजे के पास खून जमा मिला।सामानों और घर के कमरे में भी खून के छींटे मिले हैं। घायल हीराबाई को पति ने खींचकर बाहर निकाला था, जिसके घसीटने के भी निशान मिले हैं। उसकी मासूम बेटी ने पुलिस को बताया कि, उनकी आंखों के सामने पिता ने मां के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान वे रोते हुए सहमकर दुबके रही।

See also  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर बागबहार में संपन्न

प्रेम विवाह किया था दोनों ने

पुलिस जांच में पता चला कि मृतका लखनपुर क्षेत्र के ग्राम सकरिया की रहने वाली थी। प्रदीप अगरिया के साथ उसने प्रेम विवाह किया था। शराब के नशे में अक्सर वह पत्नी से मारपीट करता था। इस बात की जानकारी मृतका के स्वजन को भी थी। प्रेम विवाह के कारण मृतका के मायके पक्ष के लोग दोनों के रिश्ते में दखल नहीं देते थे। दोनों के चार छोटे बच्चे हैं। मां की मौत और पिता के फरार हो जाने के बाद ननिहाल पक्ष के लोग उनकी देखभाल कर रहे हैं।

पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी पति की खोजबीन शुरु की, जिसके बाद मणिपुर पुलिस और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी प्रदीप अगरिया को खैरबार गंझा डांड डेम के पास गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

See also  नाव पलटने से मासूम सहित तीन लोग बहे