जांजगीर जिला के पामगढ़ में एक नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| आरोपी के विरुद्ध धारा 64, 64 (2) M, 69 BNS ,4,6 Pocso Act के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है| घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है|
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अभय खूंटे उम्र 22 वर्ष निवासी भलवाही (लगरा ) थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 10. 05.2026 को आरोपी के विरुद्ध थाना मुलमुला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए थाना मुलमुला द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल सहायक उप निरीक्षक हेमलाल महिलांगे, प्रमोद महार,प्रधान आरक्षक अमृत सूर्या ,आरक्षक मनभावन पटेल,का योगदान रहा