ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर ने छात्रा को लगाया नशीला इंजेक्शन, बेहोश होने के बाद किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद डॉक्टर हिरासत में

लखनऊ के बख्शी का तालाब (BKT) क्षेत्र स्थित तेजस हॉस्पिटल से एक बहुत ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती 12वीं की एक छात्रा ने डॉक्टर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में बड़ा हड़कंप मच गया और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है।

छात्रा 3 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा पिछले 3 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। छात्रा मानसिक रूप से मिर्गी की बीमारी से जूझ रही है और उसका इलाज चल रहा था।  इलाज के लिए 18 मई को अस्पताल में भर्ती हुई थी। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर ने छात्रा को नशीला इंजेक्शन दिया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

छात्रा का आरोप है कि बुधवार सुबह डॉ. विजय कुमार गिरी उसे ट्यूब डालने की बात कहकर ऑपरेशन थिएटर में ले गए। मेरी दीदी भी साथ में थी, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें बाहर कर दिया। पीड़िता के मुताबिक उसे कोई इंजेक्शन दिया गया, जिससे वो आधी बेहोशी की हालत में चली गई, जिसके बाद डॉक्टर ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। होश में आने के बाद पीड़िता ने सारी बातें अपने परिजनों को बताई।

See also  नई आभा से निखरेंगे गोरखपुर के मुख्य मार्ग, होगा सौंदर्यीकरण

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में आक्रोश फैल गया और अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी डॉक्टर विजय गिरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है| आरोप है कि इलाज के दौरान अस्पताल के डॉक्टर विजय कुमार गिरी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई।

 

छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा

परिजनों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही BKT थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी डॉक्टर विजय कुमार गिरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

See also  इतना डरावना कि एक साल में ही हो गया बैन, दुनिया का सबसे खौफनाक खिलौना!

मामले की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। अस्पताल के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के वक्त की परिस्थितियों और मौजूद लोगों की जानकारी इकट्ठा की जा सके। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भयंकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं।

जानकारी के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जांच में जुट गई है। बता दे, इस घटना ने एक बार फिर अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।