जांजगीर-चांपा जिले 3 बदमाशों ने देर रात व्यवसायी के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया| घटना में दो भाइयों को गोली लगी | जिसमें बड़े भाई को मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई | जब छोटे भाई के हाथ में गोली लगी थी| इस मामले एक माह बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है| घटना बिर्रा थाना ग्राम करही की है|
दरअसल पूरा विवाद उधार के पैसों को लेकर हुआ है| साथ ही साथ आरोपियों को मृतक आयुष कश्यप की बढ़ती आर्थिक स्थिति और प्रभाव भी खल रही थी| उधर उनको व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा के कारण आरोपी स्वयं को नुकसान में महसूस कर रहे थे| इसी द्वेष और प्रतिशोध की भावना से हत्या की साजिश रची गई |
घटना की रात तीनों आरोपी मृतक के घर के आसपास पहले से मौजूद थे। अन्य सहयोगियों द्वारा CCTV कैमरा तोड़ने के बाद आरोपी घर में घुसे। आरोपियों ने पहले मृतक के पिता के कमरे को बाहर से बंद किया और फिर आयुष कश्यप के कमरे में घुसकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बीच-बचाव करने आए उसके छोटे भाई को भी गोली मारी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूछताछ में गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में मुख्य साजिशकर्ता एवं अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।
07 राज्यों तक पहुंची जांच
मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस टीमों ने गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, दिल्ली एवं जम्मू-कश्मीर सहित 07 राज्यों में दबिश दी।
जांच में 200 से अधिक CCTV फुटेज
200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले गए, तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए, संदिग्धों से लगातार पूछताछ की गई, साइबर एवं आसूचना टीम लगातार सक्रिय रही
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी भूषण बघेल के पास पूर्व में अवैध हथियार देखा गया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि मृतक आयुष कश्यप और आरोपियों के बीच पुराने आर्थिक एवं व्यवसायिक विवाद थे।
फ़िलहाल पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर लिए है जिसमें एक पिस्टल एवं मैगजीन, एक अतिरिक्त खाली मैगजीन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल शामिल है| गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत कुमार बघेल, उम्र 23 वर्ष निवासी – वार्ड नं. 11, करही, थाना बिर्रा, जिला सक्ती, भूषण बघेल, उम्र 23 वर्ष निवासी – वार्ड नं. 01, करही, थाना बिर्रा, जिला सक्ती, अमित टंडन, उम्र 28 वर्ष निवासी – वार्ड नं. 09, करही, थाना बिर्रा, जिला सक्ती (छ.ग.) शामिल है| पुलिस ने बताया की इस मामले का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है| जिसकी तलाश जारी है |