जांजगीर में उधारी का पैसा वापस करने के बहाने महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार, गिरफ्तार आरोपी पहुंचा जेल

जांजगीर जिला में उधारी का पैसा वापस लेने के नाम पर महिला को अकेले बुलाकर अनाचार करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को महिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है| आरोपी के विरुद्धधारा 64(2), 351 (3) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्यवाही की गई| जांजगीर महिला पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने महिला थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी गोवर्धन लाल शर्मा से उसने जरूरत पड़ने पर उधार लिया था। आरोपी ने पैसा वापस लेने के बहाने उसे बुलाया और जबरन अनाचार किया किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, महिला थाना पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

See also  जांजगीर जिला में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने पुलिस कप्तान उतरे सड़क पर

 

उपरोक्त कार्यवाही में DSP अजाक श्रीमति सतरूपा तारम महिला थाना प्रभारी सीलमनी टोप्पो मप्रआर एनुका तिर्की आरक्षक गणेश्वर दिवाकर, डाकेश्वर राय मआर शीला भारद्वाज महिला थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।