ईद अल-अजहा यानी बकरीद से पहले, भारत भर के पशु बाजारों में प्रीमियम और दुर्लभ बकरियों की कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा है, जिनमें से कुछ की कीमत 51 लाख रुपये से लेकर 4 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है. इन महंगी बकरियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जो अपनी अनोखी विशेषताओं, असाधारण आकार और विशिष्ट प्राकृतिक निशानों के कारण व्यापक ध्यान आकर्षित कर रहे हैं एक वीडियो मुंबई के देवनार मंडी से वायरल हो रहा है, जिस बकरे की कीमत 1 करोड़ बताई जा रही हैं.
क्या है वायरल वीडियो?
बकरीद से पहले मुंबई की देवनार मंडी में इन दिनों एक बकरा की चर्चा हो रही है. इंटरनेट पर इस बकरे की कीमत 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है. देवनार मंडी में इन दिनों एक खास बकरा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. बकरे के शरीर पर बने विशेष निशान को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे धार्मिक आस्था से जोड़ रहे हैं, जबकि कई लोग इसकी अनोखी पहचान की वजह से इसे करोड़ों का बकरा बता रहे हैं. इस बकरे की कीमत लोगों का ध्यान खींच रही है.
पंजाब और हरियाणा की बीटल जैसी बेहतरीन नस्लों को उनके आकार और मांस की गुणवत्ता के लिए बहुत पसंद किया जाता है, जबकि राजस्थान की सिरोही नस्ल की बकरियों को उनकी मज़बूत बनावट और तेज़ी से बढ़ने की क्षमता के कारण ज़्यादा पसंद किया जाता है.
बकरीद से पहले मुंबई की देवनार बकरा मंडी में एक अनोखा बकरा लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।
काले रंग के इस बकरे के शरीर पर बने खास सफेद निशान को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वायरल वीडियो के बाद इसे देखने के लिए मंडी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।… pic.twitter.com/vvocgHcpDb— InKhabar (@Inkhabar) May 27, 2026