सोना-चांदी हुआ सस्ता, फिर भी 22 कैरेट गोल्ड 1.42 लाख के पार, जानें ताजा रेट

मुंबई 
भारतीय सर्राफा बाजार में 01 जून को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को बाजार खुलने के साथ 999 शुद्धता वाले यानी 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब है, जो बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार शाम को 1 लाख 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार था. वहीं, चांदी की कीमत भी अब गिरावट के साथ 2 लाख 63 हजार रुपये प्रति किलो तक आ गई है।

ibjarates.com पर 01 जून को सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 54 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 42 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक है।

बता दें कि केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम रेट जारी नहीं किए जाते हैं. आइए देखते हैं बीते कारोबारी दिन, शुक्रवार 29 मई की शाम की तुलना में आज कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी।

See also  AI सेक्टर में संकट! अमेरिका में 1.5 लाख नौकरियां गईं, बाजार में मची अफरा-तफरी

01 जून 2026 को कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना और चांदी?

शुद्धताशुक्रवार, 29 मई शाम का भावसोमवार, 01 जून का भावरेट में कितना बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम)999   (24 कैरेट)156463155599 864 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम)995   (23 कैरेट)155836154976 860 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम)916  (22 कैरेट)143320142529 791 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम)750   (18 कैरेट)117347116699 648 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम)585    (14 कैरेट)9153191025 506 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो)999263350262900

Advertisement
 450 रुपये सस्ती

शुक्रवार, 29 मई को सुबह-शाम क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

     450 रुपये सस्ती

शुक्रवार, 29 मई को सुबह-शाम क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

    सुबह का रेट- 157043
शाम का रेट-  156463

22 कैरेट गोल्ड

    सुबह का रेट-  143851
शाम का रेट-  143320

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. गोल्ड-सिल्वर की इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

See also  OnePlus 12 5G, स्टाइलिश डिजाइन, शानदार डिस्प्ले और दमदार बैटरी बैकअप के साथ