अकलतरा में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक के खाया जहर, महिला आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की दे रही थी धमकी, महिला राजनांदगांव से गिरफ्तार

जांजगीर जिला के अकलतरा में महिला की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने जहर खा लिया | इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने महिला आरोपी राजनांदगांव से गिरफ्तार किया है| महिला युवक के निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांग रही थी | पैसे नहीं देने पर महिला आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फोटो डालने की धमकी दे रही थी| प्रकरण में अपराध क्रमांक 314/2026 धारा 308(2) बीएनएस, 67 आईटी एक्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

 

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना अकलतरा पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लिया है। महिला आरोपी द्वारा युवक के निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांग रही थी, जिससे परेशान होकर युवक ने जहर खा लिया।

 

मामला क्या है
पीड़ित युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि राजनांदगांव जिले के एक महिला आरोपी ने पीड़ित को मोबाइल पर आपत्तिजनक फोटो भेजकर सार्वजनिक करने की धमकी दी और पैसे की मांग की। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़ित ने कीटनाशक सेवन कर लिया। युवक पिछले 7 दिनों से बिलासपुर अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

See also  राज्य के 53 नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा

12 दिन से कर रही थी ब्लैकमेल

जांच में सामने आया कि पीड़ित और महिला आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। करीब 12-15 दिन पहले महिला आरोपी ने पीड़ित के निजी फोटो उसके और उसके परिवार के मोबाइल पर भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू किया। पैसे नहीं देने पर इंस्टाग्राम में फोटो वायरल करने की धमकी दी। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़ित ने आत्महत्या का प्रयास किया।

मोबाइल जप्त, व्हाट्सएप चैट बनी सबूत

प्रकरण में अपराध क्रमांक 314/2026 धारा 308(2) बीएनएस, 67 आईटी एक्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने महिला आरोपी को राजनांदगांव से पकड़ा जिसको पूछताछ करने में जुर्म स्वीकार किए जाने से मोबाइल जप्त किए हैं। जप्त मोबाइल जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक विनोद जटवार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे एवं आरक्षक राजा रात्रे का विशेष योगदान रहा।