जांजगीर जिला के पामगढ़ में बाइक से जा रहे युवकों का रास्ता रोककर 2 बदमाशो ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की,नहीं देने पर बाइक सवार युवकों के साथ जमकर मारपीट की| युवक ने इसकी शिकायत पामगढ़ थाना में की| पुलिस ने 2 आरोपी युवक के खिलाफ धारा 115(2), 119(1), 126(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है|
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम राहौद निवासी सुनील कुमार जांगडे बताया की दिनांक 12/06/2026 को मै अपने दोस्त ओमप्रकाश रत्नाकर, शिवराज सायतोडें तीनो मोटर सायकल से कमरीद के आगे नदी घुमने गये थे| वहां से रात्रि करीब 08.30 बजे वापस आ रहे थे| कोड़ाभाट भाठा के पास पहुंचे थे, उसी समय ग्राम कोड़ाभाट का सहदेव, मनीष भार्गव द्वारा अपने मोटर सायकल में आये और हम लोगो को जबरजस्ती रोका और शराब पीने के लिये पैसा मांग रहा था|
तब मै उन लोगो को बोला की पैसा नही दूंगा तो दोनो मुझे मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये दोनो एक राय होकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा मारपीट करने से मना किया तो सहदेव द्वारा मेरे दाहिने हाथ के अंगुठा को दांत से काट दिया जिससे मेरे अंगुठे का नाखुन अंगुठा से अलग हो गया मारपीट को देखकर मेरे दोस्त ओमप्रकाश रत्नाकर, शिवराज सायतोडे बीच बचाव किये है। पुलिस ने 2 आरोपी युवक के खिलाफ धारा 115(2), 119(1), 126(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है|