सोना फिर 1.50 लाख के पार! चांदी ने भी तोड़े रिकॉर्ड, जानिए 22 और 24 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट

इंदौर 

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज फिर 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये के पार पहुंच गई है, जो बीते कारोबारी दिन शुक्रवाक यानी 12 जून की शाम को 147800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 

ibjarates.com पर 15 जून 2026 की सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 149568 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 137555 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, बीते कारोबारी दिन की तुलना में चांदी की कीमत में भी भारी उछाल आया है। 

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी होते हैं. आइए जानते हैं बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (12 जून) शाम की तुलना में आज कितना महंगा हुआ 22-24 कैरेट सोना। 

See also  PF पैसा निकालना हुआ आसान: अब ATM से भी कर सकेंगे विड्रॉ, EPFO ला रहा नई सुविधा

15 June Gold-Silver Prices: सोना-चांदी आज कितने रुपये हुआ महंगा?

 शुद्धताशुक्रवार सुबह का रेटशुक्रवार शाम का रेटसोमवार सुबह का भावकितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम)999    147609147800150169 2369 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)995     147018147208149568 2360 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)916     135210135385137555 2170 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)750     110707110850112627 1777 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)585     863518646387849 1386 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम)999     242295242582251011   8429 रुपये महंगी

चांदी का रेट क्या है?
चांदी की कीमत आज 251011 रुपये किलो है, जो बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार शाम को 242582 रुपये किलो थी. बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जारी कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. 

See also  अनंत अंबानी ने सभी वीआईपी मेहमानों को शानदार घड़ियां उपहार में दी, कीमत 1.5 करोड़ रुपए