CG : घर में फंदे पर लटकते मिली दम्पति की लाश, अलग-अलग कमरों में मिली दोनों के शव, गांव में मचा हड़कंप

धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र स्थित बिरेतरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग दंपति के शव उनके ही घर में फंदे पर लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतकों की पहचान नंदकुमार साहू और उनकी पत्नी सुशीला बाई के रूप में हुई है। दोनों एक संपन्न परिवार से थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।

 

मामले को और भी रहस्यमय इसलिए माना जा रहा है क्योंकि दंपति के शव घर के दो अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले हैं। एक ही घर में अलग-अलग स्थानों पर दोनों के शव मिलने से घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

 

घटना की सूचना मिलने पर कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

See also  पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़

संपन्न परिवार से जुड़े बुजुर्ग दंपति की इस तरह हुई संदिग्ध मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।