छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है| पिता ने अपने माशूम बच्चों को कीटनाशक देकर मारा फिर खुद ही खाकर आत्महत्या कर ली| इस हृदयविदारक घटना से गाँव में मातम पसरा है| CSP ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौजूद अधिकारियों- कर्मचारियों को हर पहलू पर जांच के निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पूरा मामला नैला चौकी क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक रमेश कुमार पटेल बुधवार सुबह 8 बजे कटनाई गांव में धान कुटवाने के लिए आया था। उसे करीब करीब 11:30 बजे उसके बेटे और दोनों नाती की घर में मृत पड़े होने की सूचना मिली। तत्काल वह अपने बेटे के घर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर तीनों के शव को बरामद किया गया। मृतकों की पहचान मृतकों में रमेश कुमार पटेल (35 वर्ष), आदर्श पटेल (3 वर्ष) और अभिनव पटेल (लगभग 2 वर्ष) के रूप में की गई। दोनों बच्चों के बाद खुद भी जहर सेवन कर लिया। घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ है कि मृतक रमेश कुमार पटेल का लगभग एक सप्ताह पूर्व अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। बताया गया है कि दिनांक 16.06.2026 को रमेश कुमार पटेल अपनी पत्नी को वापस लाने उसके मायके गया था, किंतु पत्नी द्वारा वापस आने से इंकार करने पर वह अकेला घर लौट आया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर चौकी नैला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सील कर मर्ग कायम किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए CSP जांजगीर श्रीमती योगिताबाली खापर्डे स्वयं घटनास्थल पहुंचीं।
CSP खापर्डे ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौजूद अधिकारियों- कर्मचारियों को हर पहलू पर जांच के निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।