CG : सूनेपन का फायदा उठाकर महिला से छेड़छाड़, शिकायत के बाद आरोपी पहुंचा जेल

जांजगीर जिला के बिर्रा में सूनेपन का फायदा उठाकर महिला से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है| शिकायत के बाद बिर्रा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है| पीड़िता के आवेदन पर थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 81/2026 धारा 74 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना लिया था|

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 17.06.2026 को पीड़िता ने थाना बिर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी राजेश चन्द्रा उम्र 26 वर्ष, निवासी बोरसी, थाना बिर्रा द्वारा सूनेपन का फायदा उठाकर जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के विरोध करने व चिल्लाने पर आरोपी वाहा से भाग गया।

 

पीड़िता के आवेदन पर थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 81/2026 धारा 74 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में मामले में थाना बिर्रा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश चन्द्रा निवासी बोरसी, को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए आगे आएं नागरिक, CM साय का बड़ा आव्हान

इनकी रही अहम भूमिका कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बिर्रा, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शामेश देव, प्र.आर. गौतम पाण्डे, आर. लक्ष्मी कश्यप का विशेष योगदान रहा।