पामगढ़ में देशी, अंग्रेजी और महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 17 लीटर से ज्यादा शराब की जब्त, आबकारी एक्ट के तहत भेजे गए जेल

जांजगीर जिला के पामगढ़ में देशी, अंग्रेजी और महुआ शराब के साथ अलग अलग दो प्रकरण में 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| पुलिस ने 17 लीटर से ज्यादा शराब की जब्त किया है| दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए| घटना थाना पामगढ़ क्षेत्र की है|

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना पामगढ़ पुलिस ने अलग – अलग प्रकरणों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से देशी, अंग्रेजी और कच्ची महुआ मिलाकर कुल 17.060 लीटर शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 5920 रुपये बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. ओम नारायण भारद्वाज, उम्र 38 साल, निवासी मेंउ थाना पामगढ़
2. हरप्रसाद रत्नाकर, उम्र 65 साल, निवासी रसौटा थाना पामगढ़

See also  सड़क हादसे में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, बिलासपुर में पोस्टमार्डम कराने की मांग

क्या हुआ बरामद

1. ओम नारायण भारद्वाज के कब्जे से: 32 नग देशी शराब और 02 नग बीयर, कुल 7.060 लीटर, कीमती 3920 रुपये
2. हरप्रसाद रत्नाकर के कब्जे से: 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती 2000 रुपये
कुल जब्ती: 17.060 लीटर शराब, कुल कीमत 5920 रुपये

टीम का सराहनीय योगदान थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, PSI सुरेश जाट, सउनि कृष्ण कुमार कोसले, संतोष बंजारे, प्र.आर. विजय निराला, रामलाल मार्कंडेय, आरक्षक श्याम ओग्रे, बेदराम पटेल, ओमप्रकाश कुर्रे, म.आर. प्रेमा जांगडे व थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।