ट्रेनों में सफर के दौरान तमाम लोग घर से बना खाना ले जाना पसंद करते हैं. उनका मानना होता है कि एक तो पैसे की बचत होती है और दूसरा मनपसंद खाना भी होता है. यही वजह है कि वंदेभारत, राजधानी समेत तमाम ट्रेनों में भी लोग घर से बना खाना ले जाना पसंद करते हैं. इसी तरह एक व्यक्ति परिवार के साथ ट्रेन में सफर कर रहा था और खाना खाने के बाद उनके पास रेलवे कर्मी आया, जुर्माना लगा दिया. इसलिए भविष्य में आप भी जब ट्रेन से यात्रा करें तो भूलकर यह गलती न दोहराएं.
भारतीय रेलवे ट्रेनों में अच्छा भोजन, शुद्ध पानी, स्वच्छ शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर लगाम लगाने के लिए स्टेशनों और गाड़ियों में निरंतर टिकट चेकिंग अभियान चला रहा है.
जून, 2026 तक चलाये गए सघन टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, अनबुक्ड लगेज और धूम्रपान/गंदगी के विरुद्ध कार्रवाई की गई. इस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 1,36,783 यात्रियों पर 11,06,03,579 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया.
इसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 61,645 यात्रियों से 6,26,41,452 रुपए, अनियमित यात्रा करने वाले 72,765 यात्रियों से 46,71,9308 रुपए, अनबुक्ड लगेज के लिए 24 यात्रियों से 18,850/- रुपये जुर्माना और धूम्रपान व गंदगी फैलाने वाले 2349 यात्रियों से 12,23,969 रुपये जुर्माना वसूला गया.
इसी के तहत एक ट्रेन में यात्री परिवार के साथ सफर कर रहा था. खाना खाने के बाद यात्री ने बचा हुआ खाना और अन्य सामान वहीं पर फेंक दिया. इसी दौरान रेलवे कर्मचारी आए और गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगा दी. इसी तरह यात्री को घर से बना खाना खाकर गंदगी फैलाना भारी पड़ गया. इसलिए अगली बार जब आप भी ट्रेन से सफर करें तो खाना खाने के बाद बचा हुआ खाना और गंदगी इधर उधर न फैलाएं. वरना आप पर भी जुर्माना लग जाएगा और यात्रा का मजा किरकिरा हो जाएगा.